facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का अमेरिका पर जवाबी शुल्क का ऐलान, WTO में पेश किया प्रस्ताव; व्यापार रियायतें खत्म करने की दी चेतावनी

Advertisement

वाहनों पर अमेरिकी शुल्क के जवाब में भारत ने WTO में जवाबी टैरिफ प्रस्ताव पेश किया, जिससे अंतरिम व्यापार समझौते से पहले दोनों देशों के संबंधों में नई गर्मी आई है।

Last Updated- July 04, 2025 | 10:11 PM IST
WTO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत ने वाहनों और कलपुर्जों पर शुल्क लगाए जाने के जवाब में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका पर शुल्क लगाने का शुक्रवार को प्रस्ताव पेश किया। हालांकि दोनों देश अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप के करीब पहुंच गए हैं।  विश्व व्यापार संगठन की अधिसूचना के मुताबिक ‘रियायती या अन्य दायित्वों का प्रस्तावित निलंबन अमेरिका में तैयार होने वाले उत्पादों पर शुल्क वृद्धि का रूप लेगा। अनुच्छेद 8.2, एओएस के अनुसार बिना किसी पूर्वग्रह के तहत समान दायित्वों को निलंबित कर सकता है। भारत इस अधिसूचना के जारी होने के 30 दिनों में रियायत या अन्य दायित्वों को निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।’

अमेरिका ने यात्री वाहनों व हल्के ट्रकों सहित वाहन के चुनिंदा हिस्सों पर 3 मई को शुल्क वृद्धि ‘सुरक्षित उपायों’ के तहत की थी। इसके जवाब में भारत ने कहा कि अमेरिका ने इन उपायों को अधिसूचिन नहीं किया है। ये वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप भी नहीं हैं। 

इस बारे में भारत ने आगे कहा कि अमेरिका के इन सुरक्षा उपायों से हर वर्ष भारत में तैयार 2.895 अरब डॉलर के वाहन उत्पादों के आयात पर असर पड़ेगा। दरअसल, भारत पर 72.375 करोड़ रुपये के कुल शुल्क लगाए गए हैं। लिहाजा इसके जवाब में भारत समान मूल्य की व्यापार रियायतों को निलंबित करने की योजना बना रहा है। 

भारत ने पिछले महीने सुरक्षा उपायों पर समझौते के तहत डब्ल्यूटीओ को औपचारिक अधिसूचना प्रस्तुत की थी। इसमें भारत ने बहुपक्षीय व्यापार निकाय को अमेरिका के स्टील व एल्यूमीनियम और उनसे तैयार उत्पादों पर लगाए गए शुल्क के जवाब में समझौते के तहत रियायतों को निलंबित करने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया था।

भारत का रुख था कि अमेरिकी शुल्क 1962 के अमेरिकी व्यापार विस्तार अधिनियम की धारा 232 के तहत लगाए गए थे। हालांकि विश्व व्यापार संगठन के नियम सुरक्षा उपायों के तहत भारत को समान रियायतें वापस लेने का अधिकार देते हैं। वर्तमान समय में सभी की निगाहें दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा पर हैं। अमेरिका के देश विशिष्ट पर शुल्क लगाने की 90 दिनों की अवधि 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। 

दोनों पक्ष एक ‘अर्ली ट्रेंच’ या व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले भाग को अंतिम रूप देने का लक्ष्य बना रहे हैं, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फरवरी में की थी।

Advertisement
First Published - July 4, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement