facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कारोबारी माहौल रैंकिंग में भारत 6 पायदान ऊपर : EIU ने जारी की रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 1:09 PM IST
Big changes have taken place since the first day of November, know what will be the impact from your kitchen to your shop.

इकनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ओर से गुरुवार को जारी वैश्विक कारोबारी माहौल रैंकिंग (बीईआर) के मुताबिक 2022 की दूसरी तिमाही से 2023 की दूसरी तिमाही के बीच भारत 6 पायदान ऊपर गया है। तकनीकी तैयारी, राजनीतिक माहौल और विदेशी निवेश सहित अन्य मानकों के स्कोर में सुधार की वजह से रैंकिंग में सुधरी है।

बीईआर में 91 संकेतकों के आधार पर 82 देशों में कारोबारी माहौल को लेकर आकर्षण का मापन किया जाता है।

2023 की दूसरी तिमाही लिए रैंकिंग से पता चलता है कि सिंगापुर, कनाडा और डेनमार्क अगले 5 साल में सबसे बेहतर कारोबारी माहौल देने वाले 3 देश होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत विनिर्माण में निवेश के मामले में ऐतिहासिक रूप से संघर्ष कर रहा है, वहीं नीतिगत सुधार की वजह से भारत में कारोबार करना आसान हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मजबूत, स्थिर अर्थव्यवस्था और व्यापक रूप से श्रमिकों की आपूर्ति की वजह निवेशकों को आकर्षित करने का आधार है। नीतिगत सुधार से भारत में व्यापार करना आसान हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि बुनियादी ढांचा, कराधान और कारोबार के नियमन में सुधार की वजह से निवेश को बढ़ावा मिलेगा।’

एशियाई क्षेत्र की 17 अर्थव्यवस्थाओं में से, भारत 2023-27 की पूर्वानुमान अवधि में 10वें स्थान पर है, जबकि 2018-22 की अवधि में यह 14वें स्थान पर था।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement