facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्यापार घाटा घटने और धन प्रेषण बढ़ने से दूसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा कम होकर 1.3% पर पहुंचा

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक चालू खाते के घाटे में आई कमी की वजह वस्तु व्यापार का घाटा कम होने और विदेश में काम करने वाले लोगों द्वारा देश में अधिक धन भेजे जाने की वजह से है

Last Updated- December 01, 2025 | 9:54 PM IST
Reserve Bank of India (RBI)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही) में भारत का चालू खाते का घाटा कम होकर 12.3 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत रह गया है।  यह पिछले साल की समान अवधि में 20.8 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.2 प्रतिशत) था।

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक चालू खाते के घाटे में आई कमी की वजह वस्तु व्यापार का घाटा कम होने और विदेश में काम करने वाले लोगों द्वारा देश में अधिक धन भेजे जाने की वजह से है। इक्रा में मुख्य अर्थशात्री अदिति नायर ने कहा कि चालू खाते के घाटे में कमी एजेंसी के अनुमान 17 अरब डॉलर से थोड़ा कम रहा है, जो मुख्य रूप से वस्तु व्यापार में घाटा कम होने और उम्मीद से अधिक धन प्रेषण की वजह से हुआ है।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में वस्तु व्यापार घाटा घटकर 87.4 अरब डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में  88.5 अरब डॉलर था। प्राथमिक आय खाते में शुद्ध आवक बढ़कर सितंबर 2025 तिमाही में 12.2 अरब डॉलर हो गई है, जो एक साल पहले 9.2 अरब डॉलर थी।

व्यक्तिगत स्थानांतरण से प्राप्तियां, जिसमें मुख्य रूप से विदेश में काम कर रहे भारतीयों द्वारा भेजा गया धन शामिल होता है, बढ़कर 38.2 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले 34.4 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement