facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 8.2% रही, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर ने दी अर्थव्यवस्था को रफ्तार

Advertisement

मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की मजबूत बढ़त ने इसे सपोर्ट किया, जिससे भारत FY26 में भी सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है

Last Updated- November 28, 2025 | 7:35 PM IST
India Economic Growth Outlook
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की अर्थव्यवस्था ने जुलाई से सितंबर के बीच धमाकेदार रफ्तार पकड़ी। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में GDP 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले साल समान तिमाही के 5.6 प्रतिशत से कहीं अधिक है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश की GDP अब 48.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जबकि एक साल पहले ये 44.94 लाख करोड़ थी। नॉमिनल GDP में भी 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वो 85.25 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 78.40 लाख करोड़ थी।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। पहले तिमाही में 7.8 प्रतिशत की बढ़त के बाद ये दूसरी तिमाही का प्रदर्शन और भी बेहतर है। अर्थशास्त्रियों ने 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई थी, लेकिन असल में ये उससे ऊपर निकली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 प्रतिशत का अनुमान लगाया था, लेकिन अब उन्होंने पूरे साल के लिए विकास दर का पूर्वानुमान 6.5 से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अक्टूबर की मौद्रिक नीति बैठक में ये ऐलान किया था।

तीन सेक्टरों ने दी अर्थव्यवस्था को रफ्तार

इकोनॉमी की इस तेजी में दूसरे और तीसरे सेक्टर की बड़ी भूमिका रही। मैन्युफैक्चरिंग ने 9.1 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि कंस्ट्रक्शन में 7.2 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई। सर्विस सेक्टर में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज ने 10.2 प्रतिशत का जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा तृतीयक सेक्टर 9.2 प्रतिशत बढ़ा। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में बढ़त थोड़ी धीमी रही, सिर्फ 3.5 प्रतिशत। बिजली, गैस, पानी और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Also Read: FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 7% से अधिक रहने की उम्मीद, $4 ट्रिलियन के आंकड़े को पार करेगी अर्थव्यवस्था: CEA

GDP

असल GVA भी 8.1 प्रतिशत बढ़कर 44.77 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 41.41 लाख करोड़ थी। ग्रामीण इलाकों में मजबूत खर्च और सरकारी खर्च ने इस बढ़त को सपोर्ट किया, हालांकि प्राइवेट कैपिटल स्पेंडिंग अभी सुस्त बनी हुई है। रॉयटर्स के एक पोल में अर्थशास्त्रियों ने यही बात कही थी। इकोनॉमी की इस तेजी में दूसरे और तीसरे सेक्टर की बड़ी भूमिका रही। मैन्युफैक्चरिंग ने 9.1 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि कंस्ट्रक्शन में 7.2 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई। सर्विस सेक्टर में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज ने 10.2 प्रतिशत का जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा तृतीयक सेक्टर 9.2 प्रतिशत बढ़ा। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में बढ़त थोड़ी धीमी रही, सिर्फ 3.5 प्रतिशत। बिजली, गैस, पानी और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

क्राइटेरिया, मॉडल डेवलपमेंट एंड रिसर्च के हेड राजीव शरण कहते हैं, “वित्त वर्ष26 की दूसरी तिमाही में का 8.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ना दिखाता है कि मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर काफी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इससे आधे साल (H1) की ग्रोथ 8.0 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह प्रदर्शन पहले के अनुमान से काफी बेहतर है और साबित करता है कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी उम्मीद है कि पूरे साल की वास्तविक GDP ग्रोथ करीब 7.2 प्रतिशत रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “क्रेडिट रेटिंग के नजरिए से देखें तो लगातार तेज विकास भारत की वित्तीय क्षमता को मजबूत करता है और बाहरी आर्थिक जोखिमों से बचाव में मदद करता है। लेकिन आने वाले समय में अच्छी क्रेडिट रेटिंग बनाए रखने के लिए जरूरी होगा कि देश संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाए और निवेश की गति को बनाए रखे।”

गौरतलब है कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त से भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया है। इसके असर से विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक भारतीय शेयर बाजार से 16 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। ये निकासी इकोनॉमी पर दबाव डाल रही है, लेकिन घरेलू ताकत ने अभी तक इसे संभाला हुआ है। सरकार और RBI की नीतियां आगे की दिशा तय करेंगी।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement