facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में घटी बेरोजगारी दर, श्रम बाजार में आई तेजी से रोजगार के नए अवसरों में हुआ इजाफा

Advertisement

हालांकि युवा बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी और वेतनभोगी कामगारों की हिस्सेदारी में कमी चिंता का विषय बनी हुई है

Last Updated- November 10, 2025 | 10:09 PM IST
Jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में श्रम बाजार में तेजी के कारण बेरोजगारी दर में कमी आई है, जबकि ज्यादा लोग काम की तलाश में आ रहे हैं। हालांकि युवा बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी और वेतनभोगी कामगारों की हिस्सेदारी में कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा सोमवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए जारी तिमाही आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों से पता चला है कि चालू साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के संदर्भ में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के 5.4 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्ष2026 की दूसरी तिमाही में घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई। सीडब्ल्यूएस में सर्वे की तारीख के पहले के 7 दिनों की संदर्भ अवधि के आधार पर गतिविधियां निर्धारित की जाती हैं। अगर किसी व्यक्ति को संदर्भ अवधि के दौरान 1 घंटे का भी काम नहीं मिला होता है तो उसे बेरोजगार माना जाता है, अगर वह काम की तलाश में हो।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.4 प्रतिशत रह गई है। वहीं शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 6.8 प्रतिशत से मामूली बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो गई है।  दूसरी तिमाही के दौरान श्रम बल हिस्सेदारी दर (एलएफपीआर) घटकर 55.1 प्रतिशत हो गई है, जिसमें काम कर रहे या काम की मांग करने वाले लोग शामिल होते हैं। यह पहली तिमाही में 55 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement