facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात नए शिखर पर पहुंचा, 2025-26 में 8.46 अरब डॉलर का कारोबार

Advertisement

समुद्री खाद्य निर्यात के कुल निर्यात में फ्रोजन झींगा की हिस्सेदारी 40.19 प्रतिशत और अमेरिकी डॉलर अर्जित करने में हिस्सेदारी 66.52 प्रतिशत थी

Last Updated- June 01, 2026 | 10:38 PM IST
India Seafood Exports

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात वैश्विक मार्केट की अनिश्चितताओं को लांघकर अब तक के नए शिखर पर पहुंच गया। भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 2025-26 में मात्रा और मूल्य के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया।

समुद्री खाद्य निर्यात प्राधिकरण के मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश ने इस वित्तीय वर्ष में 19.72 लाख टन समुद्री खाद्य का निर्यात किया। इसका मूल्य 73,890.46 करोड़ रुपये (8.46 अरब डॉलर) था। यह मात्रा पिछले वर्ष की तुलना में 16.13 प्रतिशत और मूल्य 18.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अमेरिका और चीन भारतीय समुद्री खाद्य के प्रमुख आयातक बने रहे। भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में फ्रोजन झींगा की हिस्सेदारी 7,92,647 थी और इसकी कुल समुद्री निर्यात के मूल्य में करीब दो तिहाई हिस्सेदारी थी।

समुद्री खाद्य निर्यात के कुल निर्यात में फ्रोजन झींगा की हिस्सेदारी 40.19 प्रतिशत और अमेरिकी डॉलर अर्जित करने में हिस्सेदारी 66.52 प्रतिशत थी। इस अवधि में झींगा निर्यात मात्रा में 6.89 प्रतिशत, रुपये के मूल्य के मामले में 13.16 प्रतिशत और डॉलर के मूल्य में 8.64 प्रतिशत बढ़ा।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement