facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में सेवा क्षेत्र की गति सुस्त, PMI गिरकर 60.9 पर; निर्यात और मांग पर असर पड़ा

Advertisement

एचएसबीसी के भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अगस्त के हालिया उच्च स्तर से सुस्त हो गईं

Last Updated- October 06, 2025 | 11:09 PM IST
Jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के सेवा क्षेत्र ने सितंबर में अपनी गति खो दी। एक निजी सर्वे ने सोमवार को बताया कि यह क्षेत्र निर्यात और कारोबारियां गतिविधियां सुस्त होने के अलावा मांग सुस्त होने से प्रभावित हुआ। 

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) का आंकड़ा सितंबर में गिरकर 60.9 हो गया जबकि यह अगस्त में 15 वर्ष के उच्च स्तर 62.9 पर था। यह लगातार चौथा महीना है कि यह सूचकांक 60 से ऊपर रहा। इसने विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की जबरदस्त मांग को भी रेखांकित किया है। 

सर्वे ने इंगित किया, ‘भारत की सेवा अर्थव्यवस्था की संचालन गतिविधियों के लिए सितंबर में स्थितियां अनुकूल रहीं। सितंबर में मांग में सुधार के रुझान ने कुल नए ऑर्डर, निर्यात, रोज़गार और व्यावसायिक गतिविधियों में और वृद्धि को बल दिया। हालांकि अगस्त के बाद से सभी चार मामलों में विस्तार की दर में कमी आई है।’

उत्साहजनक रूप से खर्चों में मामूली वृद्धि ने मुद्रास्फीति को कम करने में मदद की। इसके अलावा आने वाले वर्ष में उत्पादन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ। यह सूचकांक 50 के स्तर से ऊपर होना तटस्थ है और यह स्तर गिरावट व विस्तार को अलग करता है। यह लगातार 50वां महीना है जब सूचकांक इस स्तर से ऊपर रहा। 

एचएसबीसी के भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अगस्त के हालिया उच्च स्तर से सुस्त हो गईं। इसका कारण संकेतकों का सुस्त होना था। हालांकि सर्वेक्षण में यह कहीं भी इंगित नहीं किया गया है कि सेवा क्षेत्र में वृद्धि की गतिविधियों में बड़ा घाटा हुआ है। सर्वेक्षण ने रोजगार के स्तर पर कहा कि सितंबर में नौकरियों का सृजन सुस्त हुआ। रोजगार सुस्त गति से आगे बढ़ा। सर्वे में शामिल पांच प्रतिशत कंपनियों ने रोजगार वृद्धि दर्ज की थी। 

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement