facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Services PMI : सर्विस सेक्टर की रफ्तार अगस्त में पड़ी नरम, पीएमआई गिरकर 60.1 पर आया

Advertisement

मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई के 62.3 से गिरकर अगस्त में 60.1 पर पहुंच गया।

Last Updated- September 05, 2023 | 1:03 PM IST
manufacturing PMI

India Services PMI : भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त में नरमी आई, जबकि नए आर्डर मिलने से वृद्धि दर ऊंच बनी हुई है। एक मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है।

सेवा कंपनियों ने नए निर्यात कारोबार में सबसे अधिक वृद्धि का संकेत दिया है, जिसने कंपनियों अपने कार्यबल के साथ-साथ उत्पादन का विस्तार करने के लिए प्रेरित हुई हैं। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई के 62.3 से गिरकर अगस्त में 60.1 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : नॉमिनल जीडीपी की रफ्तार घटी मगर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में फर्राटा भर गया GDP

पीएमआई सूचकांक लगातार 25वें महीने 50 से ऊपर बना हुआ है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘‘ भारतीय सेवा कंपनियों ने अगस्त में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, क्योंकि उन्होंने नए निर्यात कारोबार में श्रृंखलाबद्ध रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है।

एशिया प्रशांत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिम एशिया सहित कई क्षेत्रों ने तेजी में योगदान दिया।’’ लीमा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मांग में इस बढ़ोतरी ने पिछले 13 वर्षों में दर्ज किए गए सबसे अच्छे बिक्री प्रदर्शनों में से एक का समर्थन किया और कंपनियों को कार्यबल के साथ-साथ उत्पादर विस्तार करने के प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें : सरकार और Meta मिलकर 5 लाख उद्यमियों को ​सिखाएंगे डिजिटल स्किल

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement