facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Services PMI: जनवरी में सर्विस सेक्टर की रफ्तार पड़ी धीमी

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 3:22 PM IST
economy

देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जनवरी माह के दौरान नरमी रही जिससे क्षेत्र की वृद्धि दर कम हुई है। शुक्रवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण से यह कहा गया है। पिछले महीने उत्पादन और बिक्री धीमी गति से बढ़े और भविष्य के परिदृश्य को लेकर सेवा प्रदाताओं के बीच विश्वास के कमजोर स्तर ने रोजगार सृजन को बाधित किया है।

मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जनवरी माह में घटकर 57.2 रह गया। दिसंबर में यह 58.5 पर था।

दिसंबर के मुकाबले ताजा आंकड़ा कम होने के बावजूद, अपने लंबे समय के औसत 53.5 से ऊपर रहा और यह वृद्धि मांग की अनुकूल परिस्थितियों तथा नए कार्य में वृद्धि जारी रहने से हुई।

सेवा पीएमआई लगातार 18वें महीने 50 अंक से अधिक है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से कम अंक का अर्थ संकुचन है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की सहायक निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि इस साल की शुरुआत में सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर थोड़ी घटी है।

सर्वेक्षण में आगे कहा गया है कि पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में कमी आई जिससे कुल नए कारोबार में वृद्धि घरेलू बाजार पर केंद्रित रही। लीमा ने कहा, ‘‘हालिया परिणाम बताते हैं कि सेवा प्रदाताओं ने सतर्क रूख अपना रखा है। यह इस बात से पता चलता है कि बड़ी संख्या में कंपनियों का मानना है कि उत्पादन मौजूदा स्तर पर ही रहेगा। परिदृश्य को लेकर भरोसे में कमी आने की वजह से जनवरी में रोजगार सृजन पर भी असर पड़ा है।’’

इसबीच एसएंडपी ग्लोबल इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक जो सेवाएं एवं विनिर्माण उत्पादन का संयुक्त रूप से आकलन करता है वह दिसंबर के 59.4 से घटकर जनवरी में 57.5 हो गया।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement