facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार अधिक आयात किए जाने वाले 100 उत्पादों की करेगी पहचान, इसकी जगह घरेलू चीजों का होगा इस्तेमाल

Advertisement

सूची इस महीने के अंत तक या अक्टूबर में सार्वजनिक कर दी जाएगी, इसमें इंजीनियरिंग सामान, रसायन, प्लास्टिक और फार्मास्यूटिकल्स जैसी श्रेणियों की वस्तुएं शामिल होंगी

Last Updated- September 15, 2025 | 10:32 PM IST
वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल | फाइल फोटो

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वाणिज्य विभाग 100 उत्पादों की पहचान कर रहा है, जिन क्षेत्रों में आयात पर निर्भरता घटाने के साथ घरेलू क्षमताओं को बढ़ाया जा सकता है। वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने सोमवार को कहा, ‘हम 100 उत्पादों की पहचान कर रहे हैं, जिनका हम भारी मात्रा में आयात करते हैं और साथ ही हमारे पास कुछ घरेलू क्षमताएं भी हैं। इन आयातों की जगह घरेलू क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम होगा।’ बड़थ्वाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारा प्रयास होगा कि हम इन उत्पादों की पहचान करें और उन्हें सार्वजनिक करें, ताकि विनिर्माता (वर्तमान में और भविष्य में भी) उन पर ध्यान दे सकें। इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।’

सूची इस महीने के अंत तक या अक्टूबर में सार्वजनिक कर दी जाएगी।  सूची में इंजीनियरिंग सामान, रसायन, प्लास्टिक और फार्मास्यूटिकल्स जैसी श्रेणियों की वस्तुएं शामिल होंगी। प्रारंभिक मूल्यांकन के तहत विभाग ने उन उत्पादों की पहचान की है जिन्हें स्वदेशी या आत्मनिर्भरता के माध्यम से आसानी से बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ विचार-विमर्श और उद्योग के साथ परामर्श सहित व्यापक कवायद होगी। सरकार यह कवायद ऐसे समय में कर रही है, जब अमेरिका ने भारत के सामान पर आयात पर भारी भरकम शुल्क लगा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान कर रहे हैं।

वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव एल सत्य श्रीनिवास ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए 13वें दौर की बातचीत के दौरान कई क्षेत्रों में ‘महत्त्वपूर्ण पड़ाव’ हासिल किया गया था।

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement