facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP new series: जीडीपी मापने का तरीका बदलेगा! अब जीएसटी और ई-वाहन भी शामिल

Advertisement

आधार वर्ष 2022-23 किया जाएगा; नई पद्धति से आंकड़े ज्यादा सटीक होंगे, तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी होने हैं

Last Updated- February 27, 2026 | 9:04 AM IST
India Economic Growth Outlook

आधार वर्ष 2022-23 के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की नई श्रृंखला जारी की जाएगी। इसमें आर्थिक आंकड़ों को अधिक सटीक बनाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर, ई-वाहन और रसोइया, चालक और घरेलू सहायकों द्वारा प्रदान की जाने वाली घरेलू सेवाओं के आंकड़े शामिल किए जाएंगे। नई श्रृंखला पर आधारित तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नई श्रृंखला को लेकर बार-बार पूछे जाने वाले सवाल और उसके जवाब जारी किये हैं। इसके अनुसार, अर्थव्यवस्था में वर्षों से हुए बदलाव को दर्शाने के लिए आधार वर्ष को समय-समय पर अद्यतन किया जाता है। राष्ट्रीय लेखा का आधार वर्ष 2011-12 से संशोधित करके 2022-23 किया जा रहा है। हालांकि, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय हर पांच साल में आंकड़ों की श्रृंखला को संशोधित करता है, लेकिन कोविड महामारी और जीएसटी के लागू होने के कारण इसमें विलंब हुआ।

पिछली श्रृंखला के आंकड़े दिसंबर, 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। नयी श्रृंखला में, वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण और आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) जैसे नियमित वार्षिक सर्वेक्षणों का उपयोग करके वास्तविक स्तर के अनुमान तैयार किए जा रहे हैं। ये सर्वेक्षण घरेलू क्षेत्र की गतिशीलता को अधिक सटीक और नियमित रूप से मापेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के अनुसार, ई-वाहन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग सड़क परिवहन सेवाओं से संबंधित निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) का अनुमान लगाने के लिए किया जाएगा। घरेलू कामगारों (जैसे रसोइया, ड्राइवर, घरेलू सफाई करने वाले आदि) के योगदान को सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान में शामिल किया जाएगा। नई श्रृंखला में एकल अपस्फीति (कीमत में गिरावट) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। वास्तव में, विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्रों में दोहरी अपस्फीति लागू की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 27, 2026 | 9:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement