facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत घरेलू कंपनियों से खरीद के लिए डिफेंस कैपिटल एक्सपेंडिचर का 75 फीसदी खर्च करेगा : राजनाथ सिंह

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 2:34 PM IST
Rajnath singh
PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि सरकार 2023-24 से घरेलू रक्षा निर्माताओं से खरीद पर कुल रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत खर्च करेगी।

सिंह ने कहा कि इस फैसले का मतलब है कि भारतीय निर्माताओं से सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 1,00,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। सिंह ने एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

इस कार्यक्रम में ‘एयरो इंडिया 2023’ में भाग लेने वाली रक्षा कंपनियों ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी समझौते समेत कई समझौते किए गए। सिंह ने कहा, ‘‘यह एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला है जो घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को और मजबूत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘एयरो इंडिया 2023’ ने दिखाया है कि भारतीय रक्षा क्षेत्र शीर्ष वैश्विक रक्षा कंपनियों के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते भारत में रक्षा विनिर्माण के लिए नयी शुरुआत में मदद करेंगे। उन्होंने समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में आज एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement