facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Trade Deficit: जनवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 22.99 अरब डॉलर पर पहुंचा, निर्यात घटकर 36.43 अरब डॉलर पर

Advertisement

जनवरी में निर्यात 36.43 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर में 38.01 अरब डॉलर था, जबकि महीने के दौरान आयात 59.42 अरब डॉलर रहा।

Last Updated- February 17, 2025 | 5:57 PM IST
Trade
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

जनवरी में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 22.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो दिसंबर में 21.94 अरब डॉलर था। जनवरी में निर्यात 36.43 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर 2024 में 38.01 अरब डॉलर था। वहीं, महीने के दौरान आयात 59.42 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर में यह 59.95 अरब डॉलर था।

गौरतलब है कि भारत ने सोमवार को ही अमेरिका से अधिक औद्योगिक वस्तुएं खरीदने को लेकर घोषणा की है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के कुछ दिनों बाद आई है।

वाणिज्य सचिव सुनील बार्थवाल ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया, “इलेक्ट्रॉनिक्स सामान निर्यात को बढ़ावा दे रहे हैं, इसके बाद दवाएं, फार्मास्यूटिकल्स और चावल प्रमुख योगदान दे रहे हैं।”

सर्विस सेक्टर का क्या है हाल

जनवरी में सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) का निर्यात अनुमानित रूप से 38.55 अरब डॉलर और आयात 18.22 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर में यह क्रमशः 32.66 अरब डॉलर और 17.50 अरब डॉलर था।

यह मासिक डेटा मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद सामने आया है, जब दोनों देशों ने टैरिफ (tariffs) से जुड़े मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई और भारत ने अधिक अमेरिकी तेल, गैस और सैन्य उपकरण खरीदने का वादा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह उन सभी देशों पर समान जवाबी शुल्क (reciprocal tariffs) लगाएंगे जो अमेरिकी आयात पर कर लगाते हैं, जिसमें भारत भी शामिल है, जहां टैरिफ दरें दुनिया में सबसे अधिक मानी जाती हैं। ट्रंप ने कहा कि वह भारत पर वही टैरिफ लगाएंगे, जो भारत अमेरिकी सामानों पर लगाता है।

अमेरिका का भारत के साथ 45.6 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की व्यापार-भारित औसत टैरिफ दर (trade-weighted average tariff rate) लगभग 2.2 प्रतिशत है, जबकि भारत की औसत टैरिफ दर 12 प्रतिशत है।

वरिष्ठ भारतीय व्यापार अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन ने व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत के लिए एक “सख्त” समयसीमा तय करने पर सहमति व्यक्त की है और अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं के निर्यात को बढ़ाने के तरीकों की तलाश करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत व्यापार वार्ता के दौरान टैरिफ को कम करने और कुछ क्षेत्रों में अमेरिका से छूट की मांग करेगा।

सोने और कच्चे तेल के आयात में गिरावट

जनवरी में भारत का सोने का आयात घटकर 2.68 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले महीने दिसंबर में 4.7 अरब डॉलर था, जबकि कच्चे तेल (crude oil) का आयात घटकर 13.4 अरब डॉलर रह गया, जो दिसंबर में 15.2 अरब डॉलर था।

दिसंबर में, भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने मासिक आयात आंकड़ों को सही करने के लिए कदम उठाए, जिसमें अप्रैल से नवंबर तक सोने जैसे कीमती धातुओं के आयात की दोहरी गणना (double counting) के कारण एक अभूतपूर्व गलती का पता चला था।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement