facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत-UAE व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ : भारतीय राजदूत सुधीर

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो अप्रैल 2022-मार्च 2023 की अवधि में 85 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- November 26, 2023 | 8:36 PM IST
india-uae flag

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने रविवार को कहा कि सदियों पुराने भारत-यूएई व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ है और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान तैयार किए गये हैं जो समावेशी होने के साथ वैश्विक हितों के अनुरूप हैं। सुधीर की टिप्पणी 27 नवंबर को दुबई में होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के वार्षिक कार्यक्रम से पहले आई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी। यह इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है और इसका विषय है ‘अनलीसिंग एंबिशंस’।

सुधीर ने कहा, “मौजूदा विश्व में, भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी बहुत बड़ी है। सदियों पुराने व्यापार संबंध नई ऊंचाइयों पर हैं और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है।’’

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो साल-दर-साल 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए अप्रैल 2022-मार्च 2023 की अवधि में 85 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वर्ष 2030 तक दोनों देशों के गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

First Published - November 26, 2023 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट