facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-UK FTA से 10 साल में सीमा शुल्क 15% से घटकर 3% होगा, सरकारी राजस्व पर असर तय

Advertisement

मगर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि एफटीए के कारण निर्यात बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने से समग्र राजस्व संग्रह पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

Last Updated- July 27, 2025 | 10:50 PM IST
India UK FTA
भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स FTA पर हस्ताक्षर करते हुए

ब्रिटेन के साथ हाल में किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत भारत ने 10 साल की अवधि में ब्रिटेन के आयात पर औसत शुल्क को मौजूदा 15 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी करने पर सहमति जताई है। इससे सरकार के सीमा शुल्क संग्रह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

मगर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि एफटीए के कारण निर्यात बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने से समग्र राजस्व संग्रह पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत को जापान, दक्षिण कोरिया और आसियान देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत तरजीही शुल्क कटौती के कारण वित्त वर्ष 2025 में सीमा शुल्क के रूप में 94,172 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने सीमा शुल्क संग्रह 2.1 फीसदी बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। ब्रिटेन के साथ किए गए व्यापार करार में भारत ने 90 फीसदी वस्तुओं पर शुल्क हटाने या कम करने पर सहमति जताई है और मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के बाद ब्रिटेन से आने वाली 64 फीसदी वस्तुएं शुल्क मुक्त हो जाएंगी। इसका असर सीमा शुल्क संग्रह पर पड़ेगा। भारत इस साल अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ भी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है इससे शुल्क संग्रह पर और दबाव बढ़ सकता है।

वित्त वर्ष 2026 के बजट दस्तावेज के अनुसार आसियान के साथ किए गए एफटीए से भारत को वित्त वर्ष 2025 में 37,875 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। जापान के मामले में 12,038 करोड़ रुपये और दक्षिण कोरिया के साथ किए गए एफटीए के कारण राजस्व संग्रह पर 10,335 करोड़ रुपये का असर पड़ा है। 

भारत में उच्च शुल्क होने के कारण साझेदार देशों को बाजार पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के दौरान सीमा शुल्क में अच्छी-खसी कटौती करनी पड़ सकती है। 

इस तरह की शुल्क रियायतों के कारण राजस्व को होने वाला नुकसान राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। यही वजह है कि उन्होंने ऐसे व्यापारिक करार के खिलाफ तर्क दिए हैं। हालांकि यह व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है कि सीमा शुल्क को राजस्व-उत्पादक साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

मद्रास स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के अर्थशास्त्री और निदेशक एन आर भानुमूर्ति ने सीमा शुल्क संग्रह पर असर पड़ने की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि शुल्क कटौती से होने वाला शुद्ध लाभ मध्यम अवधि में सकारात्मक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क को राजस्व प्राप्ति के साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे कोई भी सीमा शुल्क बढ़ाकर अधिक राजस्व प्राप्त कर सकता है।’ 

भानुमूर्ति ने कहा कि सीमा शुल्क में कमी से मूल्य वर्द्धन, रोजगार सृजन और कर रिटर्न बढ़ता है। उन्होंने कहा, ‘उच्च सीमा शुल्क का यह मतलब भी है कि घरेलू ग्राहकों को अंतिम उत्पादों के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। जब आप निर्यात ज्यादा करते हैं तो अप्रत्यक्ष कर संग्रह भी ज्यादा होता है। यह राजस्व के सीमा शुल्क से अन्य करों की ओर स्थानांतरित होने का मामला है। सीमा शुल्क का उपयोग केवल कृषक समुदाय जैसे कमजोर वर्ग की रक्षा के लिए या किसी अन्य देश द्वारा डंपिंग को रोकने के लिए किया जाना चाहिए।’

Advertisement
First Published - July 27, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement