facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की बेरोजगारी दर Q1 में घटकर 5.4% पर आई, ग्रामीण क्षेत्रों में 4.8% और शहरी क्षेत्रों में 6.8% दर्ज

Advertisement

एनएसओ के श्रम बल सर्वेक्षण ने दिखाया कि पहली तिमाही में भारत की बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत पर घटी और महिलाओं की श्रम भागीदारी बढ़कर 33.3 प्रतिशत हुई।

Last Updated- August 18, 2025 | 9:41 PM IST
unemployment
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा सोमवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए जारी किए गए पहले तिमाही आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों से यह पता चलता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि मौजूदा साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के हिसाब से 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर ग्रामीण इलाकों में 4.8 प्रतिशत, जबकि शहरी इलाकों में 6.8 प्रतिशत रही है।  

आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही में पुरुषों और महिलाओं दोनों की मिलाकर बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत रही है।

बहरहाल पहली तिमाही में युवाओं (15 से 29 साल) की बेरोजगारी दर  14.6 प्रतिशत रही है, जिसमें महिलाओं की बेरोजगारी दर (16 प्रतिशत) पुरुषों (14.1 प्रतिशत) की तुलना में अधिक रही है। इस आयु वर्ग के आंकड़े महत्त्वपूर्ण होते हैं क्योंकि सामान्यतया ये पहली बार श्रम बाजार में आते हैं और इससे बाजार में तेजी का पता चलता है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पहली तिमाही में 54.4 प्रतिशत लोग स्वरोजगार में लगे थे, जबकि वेतन पाने वाले लोगों की हिस्सेदारी 25.5 प्रतिशत रही है। शेष लोग ठेके के कर्मचारी रहे हैं।  

वहीं पीएलएफएस के मासिक आंकड़ों से यह पता चलता कि जुलाई महीने के दौरान महिलाओं की बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत रह गई है, जो जून में 5.6 प्रतिशत थी। महिला श्रम बल की हिस्सेदारी भी बढ़ी है और यह जुलाई में बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गई है, जो जून में 32 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement