facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US Trade: अमेरिका के मुक्त व्यापार समझौतों में भारत के लिए बड़ा मौका, जानिए नई रणनीति

Advertisement

बेहतर बाजार पहुंच के लिए एफटीए पर बातचीत की पहल कर सकता है अमेरिका

Last Updated- January 22, 2025 | 11:17 PM IST
India and US

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका बेहतर बाजार पहुंच के लिए द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत के लिए विभिन्न देशों के साथ जुड़ने की बात कर रहा है। अमेरिकी सरकार के रुख में हुए इस बदलाव से भारत काफी उत्साहित दिख रहा है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि भारत के लिहाज से यह एक सकारात्मक बात है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आज कहा, ‘यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण है क्योंकि अमेरिका क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों के लिए उन देशों के साथ जुड़ने पर विचार कर रहा है जिनके साथ उसका तालमेल बेहतर है।’

ट्रंप के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जारी ‘अमेरिका फर्स्ट ट्रेड पॉलिसी’ पर ज्ञापन के अनुसार, अमेरिकी सरकार उन देशों की पहचान करेगी जिनके साथ द्विपक्षीय अथवा क्षेत्र विशेष पर आधारित समझौतों के लिए बातचीत की जा सकती है। इससे अमेरिकी श्रमिकों, किसानों, पशुपालकों, सेवा प्रदाताओं एवं अन्य व्यवसायों के लिए निर्यात बाजार में बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। देशों की पहचान होने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) संभावित समझौते के बारे में सिफारिश करेगा।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भारत ने एक लघु व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ व्यापक चर्चा की थी। मगर वार्ता में अच्छी प्रगति होने के बावजूद कुछ विवादास्पद मुद्दों को नहीं निपटाया जा सका और इसलिए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए थे।

जो बाइडन की सरकार ने 2021 में सत्ता संभाली थी और उसकी किसी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर न करने की नीति थी। मगर उनके कार्यकाल में भारत और अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में लंबित सभी सात विवादों के अलावा कई अन्य विवादास्पद व्यापार मुद्दों को भी सुलझा लिया।

भारत की रणनीति

वाणिज्य विभाग अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी पर ज्ञापन और अमेरिकी सरकार के इरादों का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। साथ ही उसके लिए उचित रणनीति तैयार करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के बीच विचार-विमर्श भी किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘हम अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी पर ज्ञापन का अध्ययन कर रहे हैं। उसमें बताई गई कुछ बातों से भारत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में हमें चिंता क्यों करनी चाहिए? हमें चिंता तभी होगी जब भारत पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हम पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या उसमें ऐसा भी कुछ है जो भारत पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।’ उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल इंतजार करेगा और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।

अधिकारी ने कहा, ‘वाणिज्य विभाग अन्य मंत्रालयों से भी बात कर रहा है और उन्हें स्थिति से अवगत करा रहा है। स्थिति का आकलन करने के बाद साथ मिलकर विचार करेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।’

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement