facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India US Trade Deal: बोले पीयूष गोयल- अमेरिकी टैक्स बदलावों को ध्यान में रखकर ही होगी डील

Advertisement

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ज्यादातर हिस्से फाइनल हो चुके हैं। लेकिन इस बीच पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिकी टैरिफ बदलावों को ध्यान में रखकर ही अब डील पूरी होगी

Last Updated- June 01, 2026 | 4:39 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते में वॉशिंगटन के टैक्स और टैरिफ ढांचे में हुए कानूनी बदलावों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस समझौते को लेकर चल रही बातचीत पर गोयल ने बताया कि डील का एक बहुत बड़ा हिस्सा पहले ही फाइनल हो चुका है और अब चर्चा सिर्फ कुछ बचे हुए मुद्दों पर ही चल रही है।

उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच जिस व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है, उसमें वॉशिंगटन के टैरिफ ढांचे में हुए कानूनी बदलावों को शामिल किया जाएगा।”

उन्होंने आगे जोड़ा कि बातचीत में काफी अच्छी प्रगति हुई है और समझौते के ज्यादातर पहलुओं को सुलझा लिया गया है। गोयल के मुताबिक, दोनों देश इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं और अब दोनों पक्षों के बीच केवल ‘कुछ आखिरी बारीकियों’ पर ही चर्चा होना बाकी है।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement