facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US trade: भारत सरकार ने उद्योग और निर्यातकों को दिए संकेत, अमेरिका के बराबरी शुल्क से निपटने की तैयारी

Advertisement

सरकार ने संकेत दिया है कि भारत मौजूदा संरक्षणवादी रुख जारी नहीं रख सकता

Last Updated- March 13, 2025 | 10:45 PM IST
India-US trade relations

अमेरिका द्वारा व्यापार भागीदार देशों पर बराबरी का शुल्क लागू किए जाने से कुछ सप्ताह पहले सरकार ने उद्योग और निर्यातकों को संकेत दिया कि भारत अपना वर्तमान संरक्षणवादी रुख जारी नहीं रख सकता है और उसे विशिष्ट क्षेत्रों को अधिक खोलने के लिए तैयार रहना चाहिए। अमेरिकी प्रशासन ने अन्य देशों के शुल्क, कर और गैर-शुल्क बाधाओं के अनुरूप 2 अप्रैल से बराबरी शुल्क लगाने के निर्णय की घोषणा की है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल सहित वाणिज्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान अमेरिका के शुल्क से निपटने पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूदा निर्यात परिदृश्य, अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते और शुल्क कटौती के संभावित प्रभाव पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शामिल एक शख्स ने कहा, ‘मंत्री ने उद्योग और निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि सरकार समय रहते काम कर रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि निर्यातकों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उद्योग को बताया गया कि इस समय भारत ज्यादा संरक्षणवादी नहीं हो सकता क्योंकि दुनिया पारस्परिकता की उम्मीद कर रही है।’

घटनाक्रम के जानकार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘संदेश साफ था कि हमें (उद्योग) को अपने क्षेत्र खोलने होंगे।’ बैठक में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अभी कपड़ा, चमड़ा, रसायन आदि जैसे निर्यात क्षेत्रों में शुल्क में कटौती का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने सरकार को अपना रुख बता दिया है। बैठक में शिरकत करने वाले एक अन्य शख्स ने कहा कि कृषि, वाहन और शराब जैसे क्षेत्रों में शुल्क कटौती को लेकर बड़ी चिंता है। मगर बैठक में इस बारे में अलग से कोई चर्चा नहीं हुई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन द्वारा संरक्षणवादी नीतियों के लागू किए जाने के कारण व्यापार परिदृश्य तेजी से अनिश्चित होता जा रहा है, जिससे वैश्विक व्यापार तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसमें अपने संवेदनशील क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखते हुए अमेरिका की प्रमुख मांगों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार उन वस्तुओं की संशोधित सूची तैयार करने पर काम कर रही है जिन पर भारत शुल्क घटा सकता है। इस कदम का उद्देश्य भारत को अमेरिका के बराबरी वाले शुल्क के झटके से बचाना है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गोयल पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की थी और शनिवार को देश लौट आए हैं। उसके बाद से ही इस दिशा में काम चल रहा है। पिछले हफ्ते ट्रंप ने दावा किया था कि भारत शुल्क कटौती पर सहमत हो गया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा कि अमेरिका उत्पाद-दर-उत्पाद के बजाय और व्यापक व्यापार करार करना चाहता है।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement