facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचे भारत -वियतनाम व्यापार : राजदूत न्गुयेन थान्ह हाई

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन से मुलाकात की।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:25 PM IST
vietnam

भारत में वियतनाम के राजदूत न्गुयेन थान्ह हाई ने सोमवार को कहा कि भारत व वियतनाम के बीच व्यापार 20 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचना चाहिए। राजदूत ने भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयाजित सत्र में कहा, ‘हमारी व्यापारिक साझेदारी में द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर पर पहुंच रहा है जो महत्त्वपूर्ण मुकाम है। अगर आप दोनों देशों के कुल व्यापार को देखते हैं तो यह छोटा सा हिस्सा है।’ उन्होंने बताया, ‘बेहद संभावनाएं हैं। हमें एक दूसरे के साथ व्यापार को अधिक बढ़ाने के लिए रास्ते खोजने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि व्यापार को और बढ़ावा देने के लिए माहौल ‘बहुत अनुकूल’ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन से मुलाकात की। राजदूत ने कहा कि दो नेताओं के बीच इस तरह की बैठकें व्यापार और निवेश सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों के लिए दिशानिर्देश प्रदान करती हैं। राजदूत हाई ने बताया कि भारत में निवेश धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह द्विपक्षीय संबंधों में महत्त्वपूर्ण बदलाव है।

उन्होंने वियतनाम के इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर रहा है। यह व्यापार और निवेश का सबसे प्रमुख उदाहरण है। हाई ने कहा, ‘उनका उत्पाद आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।’

चर्चा है कि इस परियोजना में कुल निवेश 2 अरब डॉलर है। राजदूत हाई ने कहा, ‘हम जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में निवेश करते हैं, तब हम विदेशी कंपनियों को वियतनाम में व्यवसाय स्थापित करने के लिए भी आकर्षित करते हैं। भारतीय कंपनियां वाहन क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।’

सोमवार की शुरुआत तक वियतनाम अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाले दो देशों में से एक था। राजदूत हाई ने कहा कि हर बार जब वियतनाम मुक्त व्यापार समझौते में शामिल होता है, तो बड़ी चुनौती होती है – विदेशी कंपनियों के प्रवेश को लेकर चिंताएं और डर। उन्होंने कहा ‘हम अंततः ऐसी चुनौतियों से पार पा लेते हैं और अपने लोगों, अपने व्यवसायों के लाभ के लिए उन समझौतों का लाभ उठाते हैं।’

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement