facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, चीन सहित कई देशों से विदेशी मजदूर बुलाएगा इजरायल, हमास के हमले के बाद निर्माण श्रमिकों की आई कमी

Advertisement

मोरजेंस्टर्न ने कहा बगैर द्विपक्षीय समझौते के ही करीब 20,000 विदेशी श्रमिक लाए जाएंगे।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:02 PM IST
Construction workers: ~38K cr cess funds for welfare unused

इजरायल ने निर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के लिए भारत, चीन व अन्य देशों से करीब 70,000 विदेशी मजदूर लाने की योजना बनाई है। एक सरकारी अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल में निर्माण श्रमिकों की आवक करीब रुक गई है।

निर्माण एवं आवास मंत्रालय के महानिदेशक येहुदा मोरजेंस्टर्न ने कैलकलिस्ट फाइनैंशियल डेली से कहा कि विदेशी निर्माण श्रमिकों का कोटा 50,000 से बढ़ाकर 70,000 करने की योजना है, जिसे सरकार आने वाले दिनों में मंजूरी देगी।

आवास क्षेत्र को मदद करने के लिए नवंबर मे कोटा 30,000 से बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया था। यह क्षेत्र श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है क्योंकि इजरायल पर हमास के हमले के बाद से करीब 80,000 फिलिस्तीनी निर्माण श्रमिकों का इजरायल में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मोरजेंस्टर्न ने कहा, ‘मानव संसाधन क्षेत्र में कमी है। यही वजह है कि प्रति इमारत निर्माण की अवधि 2014 के 27 महीने और 2021 के 30 महीने से बढ़कर अब 34 महीने हो गई है।’

मोरजेंस्टर्न ने कहा बगैर द्विपक्षीय समझौते के ही करीब 20,000 विदेशी श्रमिक लाए जाएंगे।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement