facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफडीआई बढ़ाने के लिए भारत को सुधार तेज करने होंगे: मुख्य आर्थिक सलाहकार

Advertisement

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शुद्ध एफडीआई 7.64 अरब डॉलर रहा। कम शुद्ध एफडीआई प्रवाह का कारण पिछले तीन वर्षों में विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने ब्याज दरों में ‘अचानक वृद्धि’ है।

Last Updated- December 04, 2025 | 8:38 AM IST
Chief Economic Advisor V. Anantha Nageswaran

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2023-24 से भूराजनीतिक व भू आर्थिक दायरा बढ़ने के कारण भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने के लिए प्रदर्शन बेहतर करने की जरूरत है।

उनके अनुसार भारत विकासशील देश है और भारत को निरंतर उच्च इनपुट की जरूरत होगी। नागेश्वरन ने बताया, ‘दायरे की प्रकृत्ति बदल गई है। यह कहीं अधिक मुश्किल दायरा (2014 से 23 की तुलना में) हो गया है। लिहाजा हमें एफडीआई को आकर्षित करने, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला कंपनियों को यहां आने के लिए आमंत्रित करने के संबंध में अपनी रणनीति को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।’

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने सीआईआई की संगोष्ठी ‘मेकिंग इंडिया ग्लोबल फॉरेन इन्वेस्टमेंट मैग्नेट’ में बताया कि वित्त वर्ष 26 में सकल एफडीआई की आवक संभवत: 100 अरब डॉलर को पार कर सकती है और भारत के लिए एफडीआई आकर्षित करने के लिए प्रयासों को तेज करने की जरूरत है।

उन्होंने कर और गैर-कर, नियामक मामलों, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के मुद्दों और एकल खिड़की आयामों से संबंधित मुद्दों के समाधान का भी आह्वान किया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में सकल एफडीआई प्रवाह सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 50.36 अरब डॉलर हो गया। एफडीआई की आवक व एफडीआई के देश से बाहर जाने का अंतर शुद्ध एफडीआई है।

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शुद्ध एफडीआई 7.64 अरब डॉलर रहा। कम शुद्ध एफडीआई प्रवाह का कारण पिछले तीन वर्षों में विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने ब्याज दरों में ‘अचानक वृद्धि’ है। भारतीय संस्थाओं से विकसित अर्थव्यवस्थाओं में निर्यात निवेश बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement