facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कनाडा में काम कर रहे भारतीय बैंकों को कारोबार घटने की चिंता

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक दोनों की ही कनाडा में शाखाएं हैं, जिनके ग्राहकों में कमी से उन पर असर पड़ने की संभावना है।

Last Updated- October 19, 2024 | 10:16 AM IST
NPA pressure will increase, there is a possibility of decline in banks' profits in the next financial year NPA का बढ़ेगा दबाव, अगले वित्त वर्ष में बैंकों के मुनाफे में गिरावट की आशंका
Representative Image

भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक तनाव का असर कनाडा में काम कर रहे भारतीय बैंकों पर पड़ सकता है। इस मामले के जानकार बैंक अधिकारियों ने कहा कि अगर कनाडा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की संख्या कम होती है तो इसका असर बैंकों पर पड़ सकता है।

एक बैंक अधिकारी ने कहा, ‘कनाडा में हमारे ज्यादातर ग्राहक भारतीय विद्यार्थी हैं। उनका वित्तीय लेनदेन हमारे माध्यम से होता है। अगर पढ़ाई करने के लिए कनाडा जाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या घटती है तो इसका हमारे कारोबार पर असर पड़ सकता है। हालांकि स्थिति अभी इस स्तर तक नहीं पहुंची है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि कामकाज सामान्य रूप से चलेगा।’

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक दोनों की ही कनाडा में शाखाएं हैं, जिनके ग्राहकों में कमी से उन पर असर पड़ने की संभावना है। बैंक के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि वित्तीय क्षेत्र पर कोई उल्लेखनीय असर पड़ेगा। कुछ असर हो सकता है, लेकिन यह कुछ क्षेत्रों तक सीमित होगा। हमें इसकी मात्रा देखनी होगी।’

इस सिलसिले में पूछे जाने पर स्टेट बैंक ने कहा, ‘नीति के तहत बैंक इस तरह के मामलों में प्रतिक्रिया नहीं देता।’ आईसीआईसीआई बैंक ने खबर प्रकाशित होने तक इसके बारे में मांगी गई जानकारी का कोई जवाब नहीं दिया।

दोनों देशों के बीच चल रही राजनयिक खींचतान के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुलाने की घोषणा की थी। कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के सिलसिले में भारत के उच्चायुक्त व अन्य अधिकारियों को इस मामले में रुचि लेने वाले लोगों के रूप में चिह्नित किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। मार्च 2023 तक एसबीआई कनाडा की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 8,854 करोड़ रुपये थी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक कनाडा का एयूएम 2,343 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement