facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर ही नहीं, आपस में भी सहयोग करने जरूरत : गोयल

Advertisement

मंत्री ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि एक स्तर पर ही बनी हुई है।

Last Updated- August 30, 2024 | 2:14 PM IST
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टार्टअप पर से Angel Tax हटाया गया: पीयूष गोयल, Angel Tax removed from startups to attract investors: Piyush Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को घरेलू कंपनियों से एक-दूसरे का समर्थन करने और सामान खरीदने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे उन्हें दीर्घावधि में लाभ होगा तथा वैश्विक महामारी जैसी किसी भी बाधा से सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को देश में हाल ही में स्वीकृत 12 औद्योगिक शहरों (टाउनशिप) में कारोबारी अवसर तलाशने का सुझाव भी दिया, क्योंकि इससे विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गोयल ने उद्योग जगत के लोगों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हमें भारत को एक ब्रांड बनाने की जरूरत है। हमें एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है। उद्योग जगत को न केवल अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ, बल्कि एक-दूसरे के साथ भी भागीदार बनने की जरूरत है। आप सभी को एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक भारतीय कंपनी द्वारा किसी अन्य भारतीय कंपनी से उत्पाद खरीदने से वास्तव में ऐसा परिदृश्य बनाने में मदद मिलेगी, जो किसी भी व्यवधान से दीर्घावधि में खुद को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। दो युद्ध, लाल सागर संकट, एमपॉक्स (मंकीपॉक्स), चारों ओर मंडरा रही एक नई वैश्विक महामारी….हमारे पास विश्व को लेकर चिंतित होने के लिए पर्याप्त बातें हैं।’’

मंत्री ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि एक स्तर पर ही बनी हुई है।

गोयल ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद में इस क्षेत्र का योगदान करीब 15-16 प्रतिशत है और यह प्रवृत्ति पिछले 20 वर्षों से बनी हुई है, ‘‘जिसका अर्थ है कि सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विनिर्माण उसी स्तर पर कायम है।’’

उन्होंने कहा कि एक और अच्छी बात है कि यह स्तर कायम है, लेकिन दूसरी ओर 1.4 अरब की आबादी वाले देश में जहां युवा पुरुष तथा महिलाएं प्रतिभा और कौशल के साथ कॉलेज से निकल रहे हैं… ‘‘मुझे लगता है कि भारत और भी बेहतर कर सकता है।’’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement