facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Economy: 7.5 फीसदी से विकास करेगी भारत की अर्थव्यवस्था, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी होगा सुधार

Advertisement

वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका जो इस समय वित्तीय संकट से परेशान हैं उनके लिए भी सुधार के संकेत रिपोर्ट में दिए गए हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:58 AM IST
Indian Economy

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक रुझान हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर आई है। वर्ल्ड बैंक ने ये अनुमान जताया है कि भारत में साल 2024 में अर्थव्य्वस्था 7.5 फीसदी की दर से विकास करेगी। बता दें वर्ल्ड बैंक ने पहले ये अनुमान 6.3 ही रखा था जिसे अब बढ़ा कर 7.5 किया है।

इसी के साथ वर्ल्ड बैंक ने पूरे दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था के विकास को लेकर भी अनुमान जारी किया है। वर्ल्ड बैंक के हिसाब से पूरे दक्षिण एशिया में विकास की दर 6 फीसदी रहेगी।

इसी के साथ वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत में जिस तेज गति से विकास हो रहा है और देश की अर्थव्यवस्था जिस तरह से रफ्तार पकड़े हुए है ये काफी सकारात्मक है। इसी के साथ पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्थाओं में भी जिस तरह से पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल रहा है, ये सकारात्मक है। इन सभी फैक्टर्स की वजह से दक्षिण एशियाई देशों की कुल विकास दर तेज रहेगी।

दक्षिण एशियाई देशों के विकास दर के बारे में अनुमान

मंगलवार को वर्ल्ड बैंक ने दक्षिण एशिया विकास को लेकर अपडेट जारी किया है, जिसमें दक्षिण एशियाई देशों के विकास दर के बारे में अनुमान जताए गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो, आने वाले दो सालों दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी से विकास होगा। वही अगले साल यानी साल 2025 में भी दक्षिण एशियाई देशों की कुल विकास दर 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें-Manufacturing PMI ने चूमी 16 साल की ऊंचाई, HSBC के सर्वे में रोजगार को लेकर भी कई बातें आईं सामने

क्या है रिपोर्ट में

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट कही है कि भारत की विकास दर वित्त वर्ष 2023-24 में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं मिड टर्म के बाद यह वापस 6.6 फीसदी पर आ सकती है। देश की विकास दर के लिए सबसे अहम फैक्टर्स सर्विस सेक्टर और औद्योगिक विकास होंगे।’

वहीं बांग्लादेश की विकास दर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बांग्लादेश में 5.7 प्रतिशत की विकास दर रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- शहरी उपभोक्ताओं का गिरता मनोबल, आमदनी में आई गिरावट

पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार

वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका जो इस समय वित्तीय संकट से परेशान हैं उनके लिए भी सुधार के संकेत रिपोर्ट में दिए गए हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुमान के अनुसार, पाकिस्तान की विकास दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.3 फीसदी रह सकती है। वहीं श्रीलंका में साल 2025 में विकास दर 2.5 फीसदी रहेगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement