facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दमदार ग्रोथ और महंगाई में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा दम, 2024 में 7.2% की रफ्तार से बढ़ेगी: Moody’s

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अधिकांश जी-20 अर्थव्यवस्थाएं स्थिर वृद्धि दर्ज करेंगी और नीतिगत मोर्चे पर नरमी तथा अनुकूल जिंस कीमतों से उन्हें समर्थन मिलेगा।’’

Last Updated- November 15, 2024 | 3:51 PM IST
IMF raises India's growth forecast

भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और इसके कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2 प्रतिशत और इसके अगले साल 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। मूडीज रेटिंस ने यह बात कही है। मूडीज ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस वृद्धि और नरम मुद्रास्फीति के साथ आगे बढ़ रही है।

रेटिंग एजेंसी ने अपने ‘वैश्विक वृहद परिदृश्य 2025-26’ में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था ने महामारी के दौरान आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ऊर्जा और खाद्य संकट, उच्च मुद्रास्फीति और इसके चलते सख्त मौद्रिक नीति से उबरने में उल्लेखनीय जुझारू क्षमता दिखाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अधिकांश जी-20 अर्थव्यवस्थाएं स्थिर वृद्धि दर्ज करेंगी और नीतिगत मोर्चे पर नरमी तथा अनुकूल जिंस कीमतों से उन्हें समर्थन मिलेगा।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों में चुनाव के बाद के बदलाव के चलते वैश्विक आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मूडीज ने भारत के बारे में कहा कि घरेलू खपत में सुधार, मजबूत निवेश और मजबूत विनिर्माण गतिविधि के कारण 2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Also read: त्योहारी मांग से निर्यात को दम, 28 माह में सबसे तेजी से बढ़ा

इसमें आगे कहा गया कि विनिर्माण और सेवा पीएमआई का विस्तार, मजबूत ऋण वृद्धि और उपभोक्ता भरोसे जैसे उच्च आवृत्ति संकेतक, तीसरी तिमाही में स्थिर आर्थिक गति का संकेत देते हैं।

मूडीज ने कहा, ‘‘वास्तव में, एक व्यापक आर्थिक नजरिये से भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस वृद्धि और नरम मुद्रास्फीति के साथ अच्छी स्थिति में है। हमने 2024 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। इसके बाद 2025 में आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत और 2026 में 6.5 प्रतिशत रह सकती है।’’

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 3:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement