facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Indian Railways: इस वित्त वर्ष रेल से माल ढुलाई 5 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

Indian Railway: रेलवे ने कुल 7,876.1 लाख टन कोयले की ढुलाई की है, जो पिछले साल से 8 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- April 01, 2024 | 11:26 PM IST
Indian Railways

वित्त वर्ष 2023-24 में सुस्त शुरुआत के बावजूद भारतीय रेलवे की माल ढुलाई 5 प्रतिशत बढ़ी है। इसे अंतिम तिमाही में बल मिला है। सरकार के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ने वित्त वर्ष 2024 में 1.59 अरब टन वस्तुओं की ढुलाई की है। यह वृद्धि प्राथमिक रूप से कोयले और लौह अयस्क के कारण हुई है, जिसकी सामान्यतया रेलवे की कुल ढुलाई में बड़ी हिस्सेदारी होती है।

रेलवे ने कुल 7,876.1 लाख टन कोयले की ढुलाई की है, जो पिछले साल से 8 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि लौह अयस्क की ढुलाई 1,809.5 लाख टन रही है, जो 13 प्रतिशत अधिक है।

पूर्वी मध्य रेलवे में जनरल मैनेजर रहे ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि ज्यादातर कोयले की ढुलाई रेल से होती है, और कोयले का उत्पादन बढ़ने से फायदा हुआ है। भारत में कोयले की खपत बढ़ रही है और भविष्य में भी इसकी ढुलाई से रेलवे की कमाई बढ़ेगी।

बहरहाल विविध की श्रेणी में आने वाली वस्तुओं की रेल से ढुलाई करीब 150 लाख टन घटकर 1,140 लाख टन रह गई है। विविध की श्रेणी में शामिल सामान की ढुलाई में दो साल तक दो अंकों की वृद्धि के बाद अब इनकी ढुलाई कम हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रेलवे नैशनल लॉजिस्टिक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करना चाहता है तो उसे देश की अर्थव्यवस्था में अपनी हिस्सेदारी 1.2 से 1.5 गुना बढ़ानी होगी।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement