facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलाव

Advertisement

पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा रहे हैं रिफाइनर, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को गति देने की कोशिश

Last Updated- January 22, 2026 | 9:20 AM IST
Crude Oil Prices

भारत के रिफाइनर कच्चे तेल के आयात की आयात की रणनीति को नए सिरे से बना रहे हैं। वे शीर्ष आयातक रूस से कच्चे तेल का आयात कम कर रहे हैं और पश्चिम एशिया से कच्चे तेल का आयात बढ़ा रहे हैं। यह रणनीति भारत को अमेरिका से शुल्क घटाने के साथ व्यापार सौदा करवाने में मददगार भी हो सकती है।

यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद भारत रूस से समुद्री मार्ग के जरिए होने वाले कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक बन गया था। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए थे। पश्चिमी देशों का तर्क यह था कि रूस कच्चे तेल को बेचकर युद्ध के लिए धन जुटा रहा है। भारत ने रूस की जगह पश्चिम देश के तेल उत्पादकों से खरीदारी करनी शुरू कर दी। तेल निर्यातक देशों के संगठन ने उच्च उत्पादन कर वैश्विक मार्केट में पर्याप्त आपूर्ति की। इससे कच्चे तेल के दामों भी सुस्त हुए।

रिफाइनिंग से जुड़े तीन सूत्रों ने बताया कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को गति देने में मदद करने के लिए सरकार की बैठक में हुई चर्चा के बाद भारतीय रिफाइनरों ने रूसी तेल की खरीद को कम करना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल की भारी खरीद करने के कारण भारतीय उत्पादों पर बीते वर्ष दोहरा 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया था। सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम, मैंगलोर रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल्स और निजी रिफाइनरी एचपीसीएल- मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने रूस से तेल की खरीद पहले ही रोक दी थी।

 

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement