facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FY26 की दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि 3.5% पर, पिछले साल से कमजोर रफ्तार दर्ज

Advertisement

जीडीपी के तिमाही अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में जुलाई से सितंबर के दौरान कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का नॉमिनल जीवीए महज 1.8 प्रतिशत बढ़ा है

Last Updated- November 28, 2025 | 10:02 PM IST
Farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान कृषि, वानिकी और मत्स्य क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में  वास्तविक हिसाब से 3.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4.1 प्रतिशत की तुलना में कम है।

आज जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तिमाही अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में जुलाई से सितंबर के दौरान कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का नॉमिनल जीवीए महज 1.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.6 प्रतिशत की तुलना में कम है। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में तेज गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में नॉमिनल टर्म में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का जीवीए 3.2 प्रतिशत था। यह भी वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि के 7.5 प्रतिशत की तुलना में बहुत कम था। 

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘खरीफ की फसल अच्छी रहने के कारण कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। इसका असर तीसरी तिमाही में अधिक नजर आएगा।’ जुलाई से सितंबर की अवधि सामान्यतया ऐसी रहती है, जब खरीफ की फसल की बोआई होती है रबी की फसल तैयार हो चुकी होती है।  खरीफ की बोआई जून में शुरू होती है और  कटाई अक्टूबर में शुरू हो जाती है। जीवीए से खरीफ की शुरुआती फसल का भी पता चलता है। कृषि और 2025 में बंपर मॉनसून की असली तस्वीर आने वाली तिमाहियों में सामने आएगी।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement