facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 27.5 करोड़ से बढ़कर इस वित्त वर्ष में 32 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है

Last Updated- March 22, 2023 | 12:53 PM IST
Airport

भारत में हवाई अड्डों के परिचालकों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 26 प्रतिशत बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। विमानन क्षेत्र की परामर्शदाता कंपनी कापा इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डों के लिए परिदृश्य पेश करते हुए कापा इंडिया ने कहा कि 2023-24 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में हवाई यात्री यातायात 39.5 करोड़ होने का अनुमान है। इसमें से, घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 27.5 करोड़ से बढ़कर इस वित्त वर्ष में 32 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 5.8 करोड़ से बढ़कर 7.5 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। कापा इंडिया ने कहा, ‘‘ऐसा अनुमान है कि 2029-30 तक भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर 70 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 16 करोड़ पर पहुंच सकती है।’’

इसमें कहा गया कि भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है जो 2022-23 के अनुमान से 26 प्रतिशत अधिक होगा। यह परिदृश्य कापा इंडिया हवाई सम्मेलन में पेश किया गया।

First Published - March 22, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट