facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-जून तिमाही में ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट 22% बढ़ा, पैसेंजर व्हीकल्स की रिकॉर्ड शिपमेंट

Advertisement

SIAM के मुताबिक, इस तिमाही में सभी सेगमेंट्स को मिलाकर कुल 14,57,461 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए गए, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 11,92,56

Last Updated- July 20, 2025 | 12:39 PM IST
Auto sector Stocks
Representative Image

भारत से ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट में एप्रिल-जून 2025 की तिमाही के दौरान 22% की ग्रोथ दर्ज की गई। यह बढ़त खासतौर पर पैसेंजर व्हीकल्स (PVs) की रिकॉर्ड शिपमेंट और टू-व्हीलर व कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में अच्छी डिमांड की वजह से देखने को मिली। यह जानकारी इंडस्ट्री बॉडी SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने दी है।

SIAM के मुताबिक, इस तिमाही में सभी सेगमेंट्स को मिलाकर कुल 14,57,461 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए गए, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही (अप्रैल-जून 2024) में यह आंकड़ा 11,92,566 यूनिट्स था।

पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट्स ने बनाया रिकॉर्ड

एप्रिल-जून तिमाही में पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट्स 13% बढ़कर 2,04,330 यूनिट्स तक पहुंच गए, जो अब तक की सबसे ज्यादा शिपमेंट है। पिछले साल इसी पीरियड में यह आंकड़ा 1,80,483 यूनिट्स था।

SIAM ने कहा कि मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका में अच्छी डिमांड और श्रीलंका, नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में रिकवरी के चलते यह ग्रोथ दर्ज हुई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ Free Trade Agreements (FTAs) के जरिए भी एक्सपोर्ट्स में मदद मिली।

मारुति सुज़ुकी रही लीडर

Q1 (FY26) में मारुति सुज़ुकी ने सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए। कंपनी ने 96,181 यूनिट्स बाहर भेजे, जो पिछले साल की तुलना में 37% ज्यादा हैं। FY25 की पहली तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट शेयर 47% के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है।

मारुति सुज़ुकी के सीनियर एग्जिक्युटिव ऑफिसर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) राहुल भारती ने कहा कि पिछले चार सालों से कंपनी भारत से सबसे ज्यादा PV एक्सपोर्ट कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, “अगर दुनियाभर के कस्टमर्स मारुति सुज़ुकी की गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि कंपनी लंबे समय तक भारत में लीडर बनी रहेगी।”

हुंदै और बाकी सेगमेंट्स की परफॉर्मेंस

हुंदै मोटर इंडिया ने भी इस तिमाही में 48,140 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा हैं।

  • टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स: 23% की ग्रोथ के साथ 11,36,942 यूनिट्स

  • कमर्शियल व्हीकल्स: 23% की ग्रोथ के साथ 19,427 यूनिट्स

  • थ्री-व्हीलर एक्सपोर्ट्स: 34% की ग्रोथ के साथ 95,796 यूनिट्स

इस तरह भारत के ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट्स में हर सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जो इंडस्ट्री के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement