facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के कोयला आयात में इजाफा, दिसंबर में 27% बढ़ा

Advertisement

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर में कोयला आयात बढ़कर 19.243 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19.182 करोड़ टन था।

Last Updated- February 13, 2024 | 12:02 PM IST
Coal import

Coal Import: भारत का कोयला आयात दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर 27.2 प्रतिशत बढ़कर 2.335 करोड़ टन हो गया। कोयला मंत्रालय वित्त वर्ष 2026 तक जीरो थर्मल कोयला आयात का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

बी2बी (कंपनियों के बीच) ई-वाणिज्य कंपनी एमजंक्शन सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार, देश का कोयला आयात दिसंबर 2022 में एक करोड़ 83.5 लाख टन था।

एमजंक्शन सर्विसेज के अनुसार, ‘‘दिसंबर 2023 में कोयले का आयात (Coal Import) करीब 2.335 करोड़ टन था… दिसंबर 2022 में दर्ज किए गए 1.835 करोड़ टन की तुलना में दिसंबर 2023 में आयात 27.25 प्रतिशत अधिक रहा।’’

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर में कोयला आयात बढ़कर 19.243 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19.182 करोड़ टन था। इस दौरान गैर-कोकिंग कोयले का आयात 12.437 करोड़ टन था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में आयातित 12.689 करोड़ टन से थोड़ा कम है।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय वर्मा ने कहा कि दिसंबर में थर्मल कोयले के आयात में वृद्धि हुई, खासकर सीमेंट और स्पंज आयरन क्षेत्रों में…हालांकि, आयात की मौजूदा मांग कम बनी हुई है वास्तविक मात्रा इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले महीनों में समुद्र संबंधी लागत कैसी रहेगी…।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 12:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement