facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s direct tax collection : सरकार के खजाने में 17.5% का इजाफा, ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बजट में तय लक्ष्य का 58 प्रतिशत से ऊपर है।

Last Updated- November 10, 2023 | 10:40 PM IST
बकाया टैक्स अप्रैल तक नहीं हो माफ तो सीधे CPC से करें बात, Grievances for unextinguished tax demands can be submitted to CPC

India’s direct tax collection : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि 1 अप्रैल से 9 नवंबर के बीच भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.59 प्रतिशत बढ़कर 12.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रत्यक्ष कर प्रशासन के मुताबिक यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के कुल बजट अनुमान का 58.15 प्रतिशत है।

सरकार ने कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत आयकर से राजस्व में 10.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ चालू वित्त वर्ष में 18.23 लाख करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया था।

प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड के बाद) 10.6 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह से 21.82 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान 1.77 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।

सकल आधार पर अब तक कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर क्रमशः 7.13 प्रतिशत और 28.29 प्रतिशत रही है। पीआईटी वृद्धि दर में प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) में हुई 27.98 प्रतिशत वृद्धि शामिल है। रिफंड के समायोजन के बाद सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.48 प्रतिशत और पीआईटी संग्रह में वृद्धि 31.77 प्रतिशत है, जिसमें एसटीटी में 31.26 प्रतिशत वृद्धि शामिल है।

Also read: पर्याप्त नौकरियां पैदा करने के लिए भारत को 8-8.5% ग्रोथ की जरूरत: रघुराम राजन

प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर देखें तो 2023-24 के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सकल संग्रह 10.1 प्रतिशत और शुद्ध संग्रह 11.1 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। कॉर्पोरेशन और व्यक्तिगत आयकर से राजस्व क्रमशः 11.7 प्रतिशत और 11.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती महीनों में सुस्त वृद्धि के बाद सितंबर 2023 में कॉर्पोरेशन कर संग्रह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सितंबर में 27 प्रतिशत बढ़ा। अग्रिम कर बेहतर आने की वजह से ऐसा हुआ, जो इस साल के बजट अनुमान (बीई) का करीब 49 प्रतिशत रहा है। व्यक्तिगत आयकर भी बढ़ा है, लेकिन वह बजट अनुमान के करीब ही है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement