facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में भारत का दबदबा

Advertisement

तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन के वैश्विक शिपमेंट में भारत की हिस्सेदारी 15.5 फीसदी रही, जो चीन की 22 फीसदी हिस्सेदारी के बाद दूसरा स्थान है।

Last Updated- November 07, 2024 | 11:11 PM IST
Smartphone exports

भारत का भारत का स्मार्टफोन बाजार चालू कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में मात्रात्मक इकाई के लिहाज से दुनिया भर में दूसरा और मूल्य के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। काउंटर प्वाइंट रिसर्च के अनुमान से यह जानकारी मिली है।

तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन के वैश्विक शिपमेंट में भारत की हिस्सेदारी 15.5 फीसदी रही, जो चीन की 22 फीसदी हिस्सेदारी के बाद दूसरा स्थान है। भारत के बाद 12 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अमेरिका का स्थान है।

मूल्य के लिहाज से भारत तीसरे स्थान पर है और कैलेंडर वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में उसकी हिस्सेदारी 12.3 फीसदी है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 12.1 फीसदी थी। चीन ने कुल बिक्री में 31 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अपना स्थान बरकरार रखा है और अमेरिका 19 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।

स्मार्टफोन बाजार में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी के बारे में काउंटरप्वाइंट रिसर्च के सह-संस्थापक नील शाह ने कहा, ‘1.4 अरब की आबादी वाले देश भारत के 69 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफोन है। भले ही यह कम पहुंच वाले देशों में है मगर भारत अभी भी उच्च बिक्री वाले बाजारों में से एक है। प्रीमियमीकरण के मौजूदा रुझान के साथ मूल्य वृद्धि की काफी गुंजाइश है क्योंकि कई उपयोगकर्ता अपने तीसरे अथवा चौथे फोन में अपग्रेड हो रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि मात्रा के हिसाब से भारत अब चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है और मूल्य के लिहाज उसका स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरा है।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement