facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY25 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% पर मजबूत, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आशाजनक संकेत

Advertisement

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 से 6.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:20 PM IST
S&P India Growth Forecast
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2025 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.5 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा थोड़ा कमजोर जरूर दिख रहा है लेकिन दुनिया की कई बड़ी एवं प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में फिर भी बेहतर मानी जा सकती है।

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 से 6.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दमदार निजी उपभोग, ग्रामीण क्षेत्र में मांग में तेजी और सेवाओं के निर्यात में मजबूती की इसमें अहम भूमिका होगी।

नागेश्वरन ने कहा कि पूंजी निर्माण में बढ़ोतरी, रोजगार के नए अवसर एवं वेतन-वृद्धि आदि के दम पर भारत वित्त वर्ष 2026 के अंत तक और ऊंची विकास दर हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के बजट में आयकर में राहत की घोषणा से देश में उपभोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर आने वाले आंकड़े अप्रैल में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत रहने के संकेत दे रहे हैं।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा, ‘हमें यह बात जरूर समझनी होगी कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर कमजोर हो गई है। दुनिया में बढ़ती अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर हुआ है। इन सबके बीच दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत की वृद्धि दर अब भी मजबूत ही कही जा सकती है।‘

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथाई तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में तेजी दिखी और यह सिलसिला चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी जारी है। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर आने वाले आंकड़े ऐसे ही संकेत दे रहे हैं।

नागेश्वरन ने कहा, ‘आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कमी और आयकर राहत की घोषणाओं से देश में उपभोग को बढ़ावा मिलेगा। निजी क्षेत्र द्वारा पूंजी सृजन से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।‘

निजी क्षेत्र से निवेश पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि यह बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि निजी क्षेत्र की कंपनियां पूंजीगत व्यय नहीं कर रही हैं मगर इसकी वृद्धि दर जरूर सुस्त रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था का आकार काफी बड़ा है। इसे देखते हुए निजी क्षेत्र निश्चित तौर पर अधिक निवेश कर सकता है। मगर मौजूदा हालत में निजी क्षेत्र की कंपनियां कितना निवेश करेंगी यह देखने वाली बात होगी।‘

नागेश्वरन ने इस बात का भी खास तौर पर जिक्र किया कि बाहरी वातावरण भारत के लिए किसी तरह का जोखिम पैदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मगर भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए अपने प्रयास तेज करने होंगे तभी वह वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था में अपने पैर मजबूती से टिका पाएगा और चीन के विकल्प के रूप में उभर पाएगा।

नागेश्वरन ने कहा कि कच्चे तेल के दाम कम रहने से आयात लागत कम रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement