facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की आर्थिक वृद्धि से बढ़ेगी कॉरपोरेट मांग: Fitch Ratings

Advertisement

Fitch Ratings ने कहा कि बढ़ती मांग और लागत दबाव कम होने से अगले वित्त वर्ष में कंपनियों के मार्जिन में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

Last Updated- December 24, 2023 | 3:10 PM IST
Fitch Ratings

क्रेडिट रेटिंग फर्म फिच रेटिंग्स ने अनुमान जताया है कि भारत की लचीली आर्थिक वृद्धि से कॉरपोरेट जगत से आने वाली मांग बढ़ेगी।

फिच ने अपनी ताजा शोध रिपोर्ट ‘इंडिया कॉरपोरेट: क्षेत्र का रुझान 2024’ में कहा कि यह 2023 में कॉरपोरेट क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन की अगली कड़ी है और इससे प्रमुख विदेशी बाजारों में धीमी वृद्धि से आने वाली कमजोरी की भरपाई हो सकेगी।

फिच ने कहा कि बढ़ती मांग और लागत दबाव कम होने से अगले वित्त वर्ष में कंपनियों के मार्जिन में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

Also read: Year Ender 2023: भारत बना हुआ है पसंदीदा निवेश गंतव्य, 2024 में FDI फ्लो बढ़ने की संभावना

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, मजबूत घरेलू मांग के साथ उम्मीद है कि भारत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चुनौतीपूर्ण वैश्विक पृष्ठभूमि और हालिया मौद्रिक सख्ती के बावजूद ऐसा करने की स्थिति में होगा।

Advertisement
First Published - December 24, 2023 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement