facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का आर्थिक प्रदर्शन अच्छा, इसे कायम रखने के लिए प्रयास जरूरी: EAC-PM सदस्य

Advertisement

सान्याल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए वीडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हमारा वर्तमान आर्थिक वृद्धि प्रदर्शन काफी अच्छा है। अब यहां से काम इसे बनाए रखने का होगा।’’

Last Updated- April 11, 2024 | 1:55 PM IST
Indian economy
Representative Image

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य संजीव सान्याल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रदर्शन ‘‘अच्छा’’ है और इसे बरकरार रखने के लिए अब कुछ प्रयासों की जरूरत होगी, क्योंकि बाहरी माहौल को लेकर चिंताएं हैं जो पूरी तरह दूर नहीं हुई हैं।

सान्याल ने कहा कि यदि मौसम की स्थिति और मानसून अनुकूल रहा तो उम्मीद है कि खाद्य कीमतों में भी नरमी आएगी। यह ऐसी स्थितियां तैयार करेगा जो सात प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि गति के लिए काफी अनुकूल होंगी, जिससे कुछ हद तक अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों से भी आगे बढ़ा जा सकेगा।

सान्याल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए वीडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हमारा वर्तमान आर्थिक वृद्धि प्रदर्शन काफी अच्छा है। अब यहां से काम इसे बनाए रखने का होगा।’’

वर्ष 2023 के अंतिम तीन महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत बढ़ी जो डेढ़ साल में सबसे तेज गति है। अक्टूबर-दिसंबर में वृद्धि दर पिछले तीन वर्षों में 7.6 प्रतिशत से अधिक रही और इससे पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक ले जाने में मदद मिली।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ …हालांकि हम अपनी अर्थव्यवस्था में घरेलू वृद्धि की गति को लेकर बहुत आश्वस्त हैं, लेकिन निश्चित रूप से बाहरी माहौल को लेकर चिंताएं हैं जो पूरी तरह से दूर नहीं हुई हैं।’’

सान्याल ने बताया कि निर्यात काफी कमजोर बना हुआ है और वैश्विक निर्यात में अभी कोई गति नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) -पीएम) सदस्य ने कहा, ‘‘ …. पश्चिम एशिया में तनाव, यूक्रेनी हमलों में रूसी तेल सुविधाओं का नष्ट होना तथा कई अन्य कारणों से हाल ही में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और यह 91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची…’’

ऊंच खाद्य कीमतों के दीर्घकालिक समाधान के बारे में पूछे जाने पर सान्याल ने कहा कि ऊंची खाद्य कीमतें…काफी हद तक उत्पादन संबंधी समस्या नहीं है, बल्कि वास्तव में भंडारण की समस्या है। भारत में बेरोजगारी संबंधी सवाल पर सान्याल ने कहा कि नौकरियों का सृजन करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वृद्धि अंततः बेरोजगारी का सबसे महत्वपूर्ण समाधान है। सान्याल ने कहा कि इसलिए अगले कई वर्षों में इस वृद्धि को बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बेरोजगार वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक युवा हैं।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement