facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G -20 में भारत का रहेगा जोर, देश में ‘अतिरिक्त लाभ’ कमाने वाली कंपनियों पर बढ़े टैक्स

Advertisement

भारत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अतिरिक्त लाभ में उचित हिस्सा पाने के लिए टैक्स लगाने के अधिकार का प्रस्ताव पेश किया है

Last Updated- July 16, 2023 | 11:44 PM IST
India's total tax receipts likely to exceed Budget Estimate in FY24

भारत जी-20 की बैठक में संबंधित देश में ‘अतिरिक्त लाभ’ कमाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कर बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करेगा और इस समूह के साझेदार देशों का समर्थन प्राप्त करेगा। यह जानकारी सरकारी अधिकारी ने दी।

भारत के इस प्रस्ताव के पहले सूचना नहीं दी गई है। गुजरात में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों की बैठक में लंबे समय से प्रस्तावित वैश्विक कारपोरेट कर को दुरुस्त करने पर प्रगति हो सकती है लेकिन जी 20 के सदस्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया और जापान इस आशावादी कदम पर असर डाल सकते हैं। अनुमान है कि 140 से अधिक देश 2021 के समझौते को अगले साल से लागू करना शुरू कर सकते हैं। इस समझौते में एक दशक पुराने नियमों कैसे सकारें बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कर लगाएं का संशोधन किया गया है।

वर्तमान समय में पुराने नियमों को अप्रासंगिक माना जा रहा है। इसका कारण यह है कि डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां जैसे ऐप्पल और अमेजॉन कर कर वाले देशों में लाभ कमा सकते हैं।

अमेरिका ने इस समझौते को बढ़ावा दिया था। ऑर्गेनाइजेशंस फॉर इकनॉमिक कोपरेशन ऐंड डवलपमेंट (OECD) ने परिभाषित किया है कि यह दिग्गज वैश्विक कंपनियों पर 15 फीसदी टैक्स लगाएगा और इसके अलावा ‘अतिरिक्त लाभ’ कमाने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाएगा।

एक अधिकारी ने बताया, ‘भारत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अतिरिक्त लाभ में उचित हिस्सा पाने के लिए कर लगाने के अधिकार का प्रस्ताव पेश किया है।’

अधिकारी ने बताया कि ओईसीडी को प्रस्ताव पेश किए गए हैं और G-20 की सोमवार और मंगलवार को होने वाली बैठक में व्यापक रूप से चर्चा होगी। तीन अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि जी -20 की बैठक शुरू होने से पहले ओईसीडी से बातचीत जारी थी। भारत चाहता है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां जिन देशों में कारोबार करती हैं, वहां उन पर कर बढ़ाया जाए। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि भारत कितना कर बढ़ाना चाहता है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement