facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s Fiscal Deficit: दिसंबर के अंत तक फिस्कल डेफिसिट बजट अनुमान के 60 फीसदी पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 9:10 PM IST
Rs.2000 note

राजस्व संग्रह में सुस्त वृद्धि से दिसंबर के अंत में सरकार का फिस्कल डेफिसिट समूचे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 59.8 फीसदी हो गया। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह आंकड़ा जारी किया।

मंत्रालय के मुताबिक, सरकार के राजस्व एवं व्यय के बीच के अंतर को दर्शाने वाला फिस्कल डेफिसिट वास्तविक संदर्भ में अप्रैल-दिसंबर, 2022 की अवधि में 9,92,976 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान का 59.8 फीसदी है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में फिस्कल डेफिसिट 16.61 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान बजट में जताया था जो सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 6.4 फीसदी है। इस घाटे की भरपाई बाजार से कर्ज जुटाकर की जाती है। एक साल पहले की समान अवधि में अप्रैल-दिसंबर के दौरान फिस्कल डेफिसिट बजट अनुमान का 50.4 फीसदी रहा था।

लेखा महानियंत्रक (CGA) के आंकड़ों के मुताबिक, 15.55 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध कर राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान का 80.4 फीसदी था। एक साल पहले की समान अवधि में यह तत्कालीन बजट अनुमान का 95.4 फीसदी था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में गैर-कर राजस्व 2.14 लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 79.5 फीसदी है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में यह बजट अनुमान का 106.7 फीसदी था।

अप्रैल-दिसंबर के दौरान सरकार का कुल व्यय समूचे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 71.4 फीसदी रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 72.4 फीसदी के बजट अनुमान से कम है। दिसंबर, 2022 के अंत में पूंजी व्यय 4.89 लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 65.4 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: Economic Survey 2023: गति शक्ति, लॉजिस्टिक पॉलिसी से इकोनॉमिक ग्रोथ को मिलेगा समर्थन

एक साल पहले की समान अवधि में यह बजट अनुमान का 70.7 फीसदी था। CGA आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां 18.25 लाख करोड़ रुपये रहीं जो वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान का 79.9 फीसदी हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह बजट अनुमान का 89.1 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement