facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s fiscal deficit: जुलाई तक फिस्कल डेफिसिट बजट लक्ष्य के 17.2% पर पहुंचा, Capex भी हुआ कम

Advertisement

भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को GDP के 4.9% पर रखा है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (FY24) में यह 5.6% था।

Last Updated- August 30, 2024 | 6:53 PM IST
fiscal deficit

India’s fiscal deficit: भारत का राजकोषीय घाटा मौजूदा वित्त वर्ष (FY25) के पहले चार महीने यानी अप्रैल-जुलाई के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित् वर्ष 25 के बजट अनुमान का 17.2% है। यह जानकारी  आज यानी शुक्रवार को लेखा महानियंत्रक (CGA) ने दी।

इस अवधि के लिए शुद्ध कर प्राप्तियां (Net tax receipts) 7.15 लाख करोड़ रुपये रही, जो बजट के सालाना लक्ष्य का 27.7% है। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में यह 5.83 लाख करोड़ रुपये थी, जो बजट लक्ष्य के 25% के बराबर थी।

इस अवधि में कुल सरकारी खर्च (total government expenditure) 13 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट लक्ष्य का लगभग 27% है। पिछले साल की समान अवधि में यह भारत सरकार का कुल खर्च 13.81 लाख करोड़ रुपये (बजट लक्ष्य का 30.7%) था।

पहले चार महीनों में सरकार का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) या इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर खर्च 2.61 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना लक्ष्य का 23.5% है। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में यह 3.2 लाख करोड़ रुपये (बजट लक्ष्य का 31.7%) रहा था।

अप्रैल-जुलाई तिमाही के दौरान सरकार को टैक्स के अलावा जो राजस्व प्राप्त हुआ यानी नॉन टैक्स रेवेन्यू 3.01 लाख करोड़ रुपये रहा। इस लिहाज से 5.45 लाख करोड़ के सालाना बजट अनुमान का 55.3% इन चार महीनों में हासिल कर लिया गया है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान नॉन टैक्स रेवेन्यू 59.3% हासिल किया गया था, जो 1.79 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को GDP के 4.9% पर रखा है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (FY24) में यह 5.6% था।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement