facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 728 अरब डॉलर पर पहुंचा, सोने के भंडार में 4.14 अरब डॉलर की वृद्धि

Advertisement

पिछला रिकॉर्ड 726 अरब डॉलर का था, जो 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देखा गया था

Last Updated- March 06, 2026 | 10:07 PM IST
Forex Reserve

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 728.49 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। सोने के भंडार और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण इस सप्ताह के दौरान कुल भंडार में 4.88 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

पिछला रिकॉर्ड 726 अरब डॉलर का था, जो 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देखा गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में सोने के भंडार में 4.14 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 131 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान सोने की कीमतों में 3.36 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 5278 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

Also Read: बचत से निवेश तक: 38% महिलाएं हर हफ्ते करती हैं UPI पेमेंट, 71% खुद संभाल रहीं बैंक खाते

 

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण पुनर्मूल्यांकन लाभ से भंडार में इजाफा हुआ है। सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 56.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई। डॉलर के में दर्ज विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार के हिस्से के रूप में रखी गई यूरो, पाउंड स्टर्लिंग और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में हुई वृद्धि या कमी के प्रभाव को दर्शाती हैं।

सप्ताह के दौरान विशेष आहरण अधिकार में 2.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 18.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के साथ भारत की रिजर्व पोजीशन में भी 15.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement