facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s forex reserves: भारत में 2.41 अरब डॉलर घटी विदेशी करेंसी, 601 बिलियन डॉलर पर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व

Advertisement

RBI Governor शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा था कि फॉरेक्स रिजर्व में वृद्धि ने बाहरी झटकों के खिलाफ मजबूती प्रदान की है

Last Updated- August 11, 2023 | 7:12 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर शुक्रवार को लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व 2.41 अरब डॉलर गिरकर 601.453 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पहले, 28 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 3.165 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 603.87 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच  गया था।

इस तरह से देखें तो देश के फॉरेक्स रिजर्व में पिछले सप्ताह की तुलना में  2.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। देश के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट आई है।

डॉलर के टर्म में देखा जाए तो विदेशी करेंसी एसेट में परिवर्तन, RBI के रिजर्व में रखी अन्य करेंसी के मूल्यांकन में मजबूती या कमजोरी के प्रभाव के कारण होता है।

RBI Governor शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा था कि फॉरेक्स रिजर्व में वृद्धि ने बाहरी झटकों के खिलाफ मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जनवरी से भारतीय रुपया स्थिर बना हुआ है।

जिस सप्ताह के लिए यानी 4 अगस्त को समाप्त सप्ताह के लिए जो फॉरेक्स रिजर्व डेटा आया है, उस सप्ताह में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.5 प्रतिशत गिर गया। व्यापारियों ने कहा था कि यह दो महीने के निचले स्तर 82.8425 पर गिर गया था, जिससे केंद्रीय बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा।

शुक्रवार को रुपया 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.84 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement