facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व में भी आई गिरावट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत की आरक्षित जमा 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.612 अरब डॉलर हो गई।

Last Updated- August 02, 2024 | 6:24 PM IST
FII Selling

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले के सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 4.003 अरब डॉलर बढ़कर 670.386 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चला गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.171 अरब डॉलर घटकर 586.877 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार (gold reserve) का मूल्य 2.297 अरब डॉलर घटकर 57.695 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (SDR) 50 लाख डॉलर घटकर 18.202 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत की आरक्षित जमा 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.612 अरब डॉलर हो गई।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 6:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement