facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत की GDP ग्रोथ पिछले 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था।

Last Updated- December 09, 2023 | 4:25 PM IST
File Photo: Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब है।

मोदी ने यहां आयोजित ‘इनफिनिटी फोरम 2.0’ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की वैश्विक वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत ने 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि हासिल की है…आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं और यह सिर्फ अपने आप नहीं हुआ। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का भी प्रतिबिंब है।”

उन्होंने कहा, “इन सुधारों से देश की आर्थिक नींव मजबूत हुई है। कोविड-19 महामारी के दौरान जब अधिकांश देश केवल राजकोषीय और मौद्रिक राहत पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, हमने दीर्घकालिक वृद्धि और आर्थिक क्षमता के विस्तार पर ध्यान दिया।”

उन्होंने कहा, इस साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया था कि भारत की वजह से वैश्विक वृद्धि दर 16 फीसदी रहेगी। मोदी ने कहा कि विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत से काफी उम्मीदें हैं। विश्व आर्थिक मंच ने कहा है कि भारत में लालफीताशाही कम हो गई है और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण में नेतृत्व प्रदान करने के लिए मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) बाजारों में से एक है और ‘गिफ्ट’ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘गिफ्ट सिटी’ में वैश्विक वित्तीय प्रौद्योगिकी दुनिया का प्रवेश द्वार और इसकी प्रयोगशाला बनने की क्षमता है। उन्होंने विशेषज्ञों से हरित ऋण के लिए एक बाजार तंत्र विकसित करने पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया।

मोदी ने कहा, “आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है उनमें सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते भारत भी इन चिंताओं के प्रति बहुत सचेत है।”

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन (कोप28) शिखर सम्मेलन में भारत ने दुनिया के सामने नई प्रतिबद्धताएं जताई हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लागत प्रभावी वित्त उपलब्ध कराना होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पारंपरिक गरबा नृत्य को यूनेस्को की ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल करने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी।

First Published - December 9, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट