facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022 में 350 लाख करोड़ रही भारत की GDP: मूडीज

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 7:45 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

मूडीज ने मंगलवार को कहा कि भारत की जीडीपी 2022 में 3.5 ट्रिलियन डॉलर (350 लाख करोड़) को पार कर गई और अगले कुछ वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली जी-20 अर्थव्यवस्था होगी, लेकिन सुधार और पॉलिसी बैरियर निवेश को बाधित कर सकते हैं।

एक रिसर्च रिपोर्ट में, यूएस की रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी लाइसेंस प्राप्त करने और बिजनेस स्थापित करने के लिए अप्रूवल प्रोसेस को धीमा कर सकती है, और प्रोजेक्ट की अवधि को बढ़ा सकती है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा, “निर्णय लेने में लेट तलीफी की वजह से भारत की उच्च नौकरशाही प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के आकर्षण को कम कर देगी, खासकर जब क्षेत्र में अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं, जैसे कि इंडोनेशिया और वियतनाम के साथ देश की प्रतिस्पर्धा हो रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि देश में बड़ी और पढ़ी लिखी वर्कफोर्स है, ऐसे में आने वाले समय में छोटे परिवार बढ़ेंगे। साथ ही शहरीकरण होने से घर, सीमेंट और नई कार की डिमांड बढ़ेगी।

मूडीज के अनुसार, भारत में सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च स्टील और सीमेंट सेक्टर्स के लिए मददगार होगा, जबकि नेट-जीरो एमिसन हासिल करने की देश की चाहत अक्षय ऊर्जा (renewable energy) में निवेश को बढ़ावा देगी। हालांकि, मूडीज ने इस बात को भी हाइलाइट किया कि इन सेक्टर में भारत की क्षमता 2030 तक चीन से पीछे रहेगी।

इस बात का जोखिम है कि लिमिटेड इकॉनमिक लिबरलाइजेशन या धीमी नीति कार्यान्वयन के कारण भारत के विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निवेश की गति धीमी हो सकती है। भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति, नियामक मंजूरी, लाइसेंस प्राप्त करने और व्यवसाय स्थापित करने में देरी जैसे कारक प्रोजेक्ट की समयसीमा को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट में भारत की सीमित भागीदारी देश में विदेशी निवेश को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement