facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वैश्विक स्तर पर भारत की वृद्धि दर उल्लेखनीय: निर्मला सीतारमण

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस साल भी वृद्धि तेज है और अगले कुछ वर्षों तक यह स्थिति रहेगी, जिसके लिए अनुमान लगाया जा सकता है।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:33 PM IST
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि आर्थिक विकास के मामले में भारत, वैश्विक स्तर पर अग्रणी है और अगले कुछ वर्षों में भी यह स्थिति बनी रहेगी। एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) वात्सल्य योजना पेश किए जाने के मौके पर सीतारमण ने कहा, ‘हम तमाम देशों से बहुत बेहतर स्थिति में हैं, भले ही वे विकसित देश हैं, लेकिन वे वृद्धि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर है और पिछले कुछ साल से तेज रफ्तार से बढ़ रही है। इस साल भी वृद्धि तेज है और अगले कुछ वर्षों तक यह स्थिति रहेगी, जिसके लिए अनुमान लगाया जा सकता है।’

सीतारमण की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब गोल्डमैन सैक्स, सिटी ग्रुप ने ने चीन की 2024 की वृद्धि अनुमान में कटौती कर 4.7 प्रतिशत कर दी है, जबकि चीन सरकार ने 5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। भारत का चीन को होने वाला निर्यात अगस्त में 22.4 प्रतिशत कम हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2023-24 में 8.2 प्रतिशत थी।

जुलाई में संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में इस वित्त वर्ष में 6.5 से 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। सीतारमण ने ‘एनपीएस वात्सल्य’ योजना की शुरुआत की, जिसमें माता-पिता को पेंशन खाते में निवेश कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने की सुविधा दी गई है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement