facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की विकास यात्रा तय करेगी दुनिया का भविष्य, B20 समिट में बोले N Chandrasekaran

Advertisement

चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की वृद्धि का सफर एक प्रतीक बनकर उभरा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

Last Updated- August 25, 2023 | 12:25 PM IST
Tata Sons Chairman N Chandrasekaran

बी20 इंडिया के प्रमुख एन चंद्रशेखरन (B20 India chief N Chandrasekaran) ने शुक्रवार को कहा कि भारत डिजिटल व कृत्रिम मेधा, ऊर्जा, मूल्य आपूर्ति श्रृंखला के वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है और देश की वृद्धि का सफर दुनिया के भविष्य को आकार देगा। बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है।

बी20 समिट में क्या बोले चंद्रशेखरन 

बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए N Chandrasekaran ने कहा कि भारत की वृद्धि का सफर एक प्रतीक बनकर उभरा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था विपरीत परिस्थितियों, दशकों के सबसे कठिन दर चक्र और सार्वजनिक ऋण के रिकॉर्ड स्तर पर होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन भी हैं।

यह भी पढ़ें : जून तिमाही में रफ्तार पकड़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था, होगी साल की सबसे तेज ग्रोथ- सर्वे

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण मूलभूत परिवर्तनों से गुजर रही है। पहला डिजिटल व कृत्रिम बुद्धिमत्ता बदलाव, दूसरा ऊर्जा बदलाव और तीसरा वैश्विक मूल्य आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव…भारत इन तीनों का नेतृत्व करने के लिए बेहद अच्छी स्थिति में है।’’

चंद्रयान-3 की सफलता पर चंद्रशेखरन ने कहा कि चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से बदलकर उपलब्धि का प्रतीक बन गया है। हर रात जब हम चांद देखते हैं तो यह इस बात को याद दिलाता है कि एक राष्ट्र के रूप में भारत ने क्या हासिल किया है और वह और क्या हासिल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा ‘‘ आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी के तौर पर देखते हैं। लाखों-करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर के लोगों ने टेलीविजन पर या ऑनलाइन चंद्रमा की लैंडिंग देखी। उनके लिए चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से अब उपलब्धि का प्रतीक बन गया है।’’ चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिग’ करने में बुधवार को सफल रहा था।

यह भी पढ़ें : महंगाई की आशंका ने रोका हाथ, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement