facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की अधिकतम बिजली मांग 2031-32 तक 400 गीगावाट के आंकड़े को पार कर सकती है: बिजली सचिव

Advertisement

‘सीआईआई-स्मार्ट मीटरिंग कॉन्फ्रेंस’ में उन्होंने कहा कि बिजली की अधिकतम मांग पहले ही मई में 250 गीगावाट के स्तर पर पहुंच चुकी है।

Last Updated- July 02, 2024 | 1:08 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?
Representative Image

बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत की सर्वाधिक बिजली मांग 2031-32 तक अनुमानित 384 गीगावाट के आंकड़े और 400 गीगावाट (जीडब्ल्यू) के नए स्तर को भी आसानी से पार कर सकती है।

‘सीआईआई-स्मार्ट मीटरिंग कॉन्फ्रेंस’ में उन्होंने कहा कि बिजली की अधिकतम मांग पहले ही मई में 250 गीगावाट के स्तर पर पहुंच चुकी है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले दो वर्षों में कुछ राज्यों में बिजली की मांग जिस तरह से बढ़ी है…उससे यह मांग 2031-32 तक 384 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और आसानी से 400 गीगावाट को पार कर सकती है। इसके लिए हमारे पास 900 गीगावाट की स्थापित (बिजली उत्पादन) क्षमता होनी चाहिए।’’

सरकार ने इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग के 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है। सचिव ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मांग सितंबर तक ही अनुमानित 260 गीगावाट के स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि, मानसून की शुरुआत में पिछले कुछ दिनों से बिजली की अधिकतम मांग में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 209 गीगावाट थी।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement