facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का इम्पोर्ट 2022-23 में 700 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान : GTRI

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 11:51 AM IST
India exports up 18% at $45.2 bn in May; trade deficit widens to $28.21 bn

चालू वित्त वर्ष में भारत का व्यापारिक आयात करीब 16 प्रतिशत बढ़कर 710 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। आर्थिक विचार समूह ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कच्चा तेल, कोयला, हीरा, रसायन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में वृद्धि इसकी वजह है।

जीटीआरआई ने कहा कि कमजोर वैश्विक मांग और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी से भारत की अर्थव्यवस्था मामूली रूप से प्रभावित हो सकती है।

भारत के कुल व्यापारिक आयात में 82 प्रतिशत हिस्सेदारी छह उत्पाद श्रेणियों की है जिनमें हैं पेट्रोलियम, कच्चा तेल, कोयला, कोक, हीरा, कीमती धातु, रसायन, दवा, रबड़, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी।

जीटीआरआई के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मार्च 2023 में खत्म होने जा रहे चालू वित्त वर्ष में भारत का व्यापारिक आयात 710 अरब डॉलर को छू सकता है। यह 2021-22 के 613 अरब डॉलर की तुलना में करीब 15.8 प्रतिशत अधिक है।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि पेट्रोलियम आयात का अनुमानित मूल्य 210 अरब डॉलर होगा और इसमें कच्चा तेल तथा एलपीजी भी शामिल है।

उन्होंने बताया, ‘‘बीते वित्त वर्ष की तुलना में कच्ची सामग्री का आयात 53 प्रतिशत बढ़ गया। बीते एक वर्ष में रूस से आयात 850 प्रतिशत बढ़ गया।’’

वहीं 2022-23 में कोक और कोयले का आयात 51 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत कोकिंग कोल और थर्मल कोल दोनों का आयात करता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कोकिंग कोल का आयात चालू वित्त वर्ष में 20.4 अरब डॉलर के पार जा सकता है जो पिछले वर्ष की तुलना में 87 प्रतिशत अधिक होगा और थर्मल कोल 105 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23.2 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। भारत का हीरा आयात 27.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement