facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दोगुने से अधिक हुआ भारत का Net FDI, सकल आवक 36 अरब डॉलर पार

Advertisement

भारत में प्रत्यक्ष निवेश करने वालों के द्वारा स्वदेश वापसी /विनिवेश से जाने वाली रकम वित्त वर्ष 25 के पांच महीनों में बढ़कर 20.76 अरब डॉलर हो गई।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:46 PM IST
FDI inflow

शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मौजूदा वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में दोगुने से अधिक हो गया है। इस साल अप्रैल से अगस्त में शुद्ध एफडीआई 6.62 अरब डॉलर का रहा जबकि यह बीते साल की इस अवधि में 3.26 अरब डॉलर ही था।

भारत में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से विदेश जाने वाले निवेश को घटाकर शुद्ध एफडीआई प्राप्त किया जाता है। अप्रैल-अगस्त 2024 में एफडीआई की सकल आवक बढ़कर 36.1 अरब डॉलर हो गई जबकि यह पिछले साल की समान अव​धि में 27.4 अरब डॉलर थी।

भारत में प्रत्यक्ष निवेश करने वालों के द्वारा स्वदेश वापसी /विनिवेश से जाने वाली रकम वित्त वर्ष 25 के पांच महीनों में बढ़कर 20.76 अरब डॉलर हो गई जबकि यह अप्रैल-अगस्त 2023 की अवधि में 18.88 अरब डॉलर थी।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement